facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: ड्वेन ब्रावो को टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान का गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया

Advertisement

टी20 विश्व कप के दो बार के विजेता ब्रावो अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले इस प्रमुख आयोजन से पहले तैयारी शिविर के दौरान टीम से जुड़ेंगे।

Last Updated- May 21, 2024 | 6:54 PM IST
ICC World Cup: AFG vs SL

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया। टी20 विश्व कप के दो बार के विजेता ब्रावो अमेरिका और कैरेबियाई देशों में होने वाले इस प्रमुख आयोजन से पहले तैयारी शिविर के दौरान टीम से जुड़ेंगे।

एसीबी ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान की टीम पहले ही सेंट किट्स एवं नेविस पहुंच चुकी हैं। टीम ब्रावो और कोचिंग दल के अन्य सदस्यों की देखरेख में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू करेगी।’’

चालीस साल के ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए विभिन्न प्रारूपों में 295 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6423 रन बनाए और 363 विकेट लिए। उन्होंने 100 प्रथम श्रेणी, 227 लिस्ट ए और 573 टी20 मुकाबले खेले हैं। वह टी20 क्रिकेट में 625 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं।

उन्होंने इस प्रारूप में लगभग 7000 रन भी बनाए हैं। ब्रावो आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। अफगानिस्तान अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत तीन जून को गयाना में युगांडा के खिलाफ करेगा।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 6:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement