facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024, IND vs AUS: आज के मैच में कोहली-रोहित दोनों के पास नंबर 1 बनने का मौका

Advertisement

T20 World Cup 2024, IND vs AUS: इस टूर्नामेंट में अभी तक बैट से कुछ खास प्रदर्शन न कर सके भारतीय टीम के धुरंधर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें होंगी।

Last Updated- June 24, 2024 | 3:37 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli

टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ अग्रसर है। आज के मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया के धुरंधरों से होगा। अगर टीम इंडिया इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो कंगारू टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

वहीं, अगर टीम इंडिया बड़े अंतर से मैच हार गई तो उनके टूर्नामेंट से बाहर होने के चांस बढ़ जाएंगे। वो इसलिए क्योंकि बेहतर रन रेट से अपना आखिरी मैच जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। टीम इंडिया के 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक, ऑस्ट्रेलिया के 2 मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक हैं।

वहीं अफगानिस्तान के 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया अपना आखिरी मैच हारती है तो 4 अंकों के साथ उसे ऑस्ट्रेलिया और बाद में अफगानिस्तान से नेट रन रेट के मामले में मुकाबला करना पड़ सकता है।

अफगानिस्तान को अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से खेलना है। इन समीकरणों को देखते हुए टीम इंडिया अपने आखिरी सुपर 8 मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी ताकि किंतु-परंतु का सवाल की खत्म हो जाए। इन्हीं सभी कारणों के चलते इस मैच को वर्चुअल क्वार्टफाइनल माना जा रहा है।

ऐसे में इस टूर्नामेंट में अभी तक बैट से कुछ खास प्रदर्शन न कर सके भारतीय टीम के धुरंधर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें होंगी।

रोहित-विराट के निशाने पर एक रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम टॉप पर काबिज हैं। उनके नाम 4145 टी20 इंटरनेशनल रन हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (4103 रन) और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (4073 रन) हैं। कोहली अगर इस मैच में 43 रन बनाते हैं तो रन की इस रेस में नंबर 1 हो जाएंगे।

वहीं, रोहित को 73 रन की दरकार है। ऐसे में अगर इन दो भारतीय ओपनरों में से एक भी चल गया तो आज एक तीर से दो निशाने लग सकते हैं। पहला जीत इस मैच में पुख्ता हो जाएगी और दूसरा ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी के बजाय भारतीय के नाम हो जाएगा।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement