facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: भारत vs आयरलैंड मैच 5 जून को, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच और मौसम का हाल

Advertisement

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2009 में भारत आयरलैंड से भिड़ा था और भारत ही विजयी हुआ था।

Last Updated- June 04, 2024 | 4:01 PM IST
India vs Ireland

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को आयरलैंड के साथ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत करना चाहेगी। लेकिन रोहित शर्मा के लिए यह आसान नहीं होगा क्योंकि न्यूयॉर्क का विकेट काफी पेचीदा है, जो हर मैच में अलग तरह से व्यवहार कर रहा है।

भारतीय टीम को पता है कि वे अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। यह भी तय नहीं है कि इस नए विकेट पर टीम का कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अभी तक खेले गए मैचों को देखते हुए ये साफ है कि रन बनाना आसान नहीं होगा।

टीमों के बीच रिकॉर्ड:

कुल खेले गए टी20 मैच: 8
भारत जीता: 7
आयरलैंड जीता: 0
रद्द हुआ: 1

आयरलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड:

कुल खेले गए टी20 मैच: 7
भारत जीता: 6
आयरलैंड जीता: 0
रद्द हुआ: 1

भारत की सरजमीं पर दोनों टीमों का रिकॉर्ड:

भारत ने अभी तक आयरलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर कोई मैच नहीं खेला है।

टी20 वर्ल्ड कप में:

2009 टी20 वर्ल्ड कप में भारत आयरलैंड से भिड़ा था और भारत ही विजयी हुआ था।

न्यूयॉर्क के पिच की रिपोर्ट

नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच हर मैच में अलग तरह से व्यवहार कर रही है। जहां भारत बनाम बांग्लादेश अभ्यास मैच के दौरान न्यूयॉर्क की पिच बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग जैसी दिख रही थी, वहीं 3 जून को दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच में गेंदबाजों का जलवा रहा।

भारत बनाम आयरलैंड: न्यूयॉर्क मौसम रिपोर्ट

बारिश भारत के आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में पहले मैच में खलल डाल सकती है क्योंकि बारिश की 7 प्रतिशत संभावना है।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement