facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद लंदन में छुट्टियां मनाएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स!

Advertisement

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन और असिस्टेंट कोच आज़हर महमूद इस बीच अपने-अपने देश वापस चले जाएंगे।

Last Updated- June 17, 2024 | 7:41 PM IST
Pakistan

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं रहा। टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कप्तान बाबर आजम और पांच अन्य खिलाड़ी – मोहम्मद आमीर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आज़म खान ने वापस पाकिस्तान जाने से पहले लंदन में छुट्टियां बिताने का फैसला किया है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाकी टीम के साथ ये छह खिलाड़ी मंगलवार को पाकिस्तान नहीं पहुंचेंगे।

ये पाकिस्तानी खिलाड़ी दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लंदन जाएंगे। साथ ही, कुछ खिलाड़ी यूके की लोकल लीगों में खेलने पर भी विचार कर रहे हैं। पाकिस्तान का टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में निराशाजनक प्रदर्शन रविवार को खत्म हुआ, उन्होंने अपने अंतिम मैच में आयरलैंड को तीन विकेट के मामूली अंतर से हराया।

पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन और असिस्टेंट कोच आज़हर महमूद इस बीच अपने-अपने देश वापस चले जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोचिंग स्टाफ को स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है क्योंकि उनके पास फिलहाल कोई आगामी मैच नहीं है।

पाकिस्तान अपने ग्रुप में चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा, लेकिन सुपर आठ में जगह बनाने में चूक गया। पाकिस्तान को ग्रुप चरण में भारत और अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वह कनाडा और आयरलैंड पर जीत हासिल करने के बावजूद सुपर 8 में जगह नहीं बना पाया। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर होनी है। वहीं अक्टूबर में इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement