facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024 SA vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में, देखिये पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

WI vs SA T20: दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की और इस तरह से ग्रुप 2 में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Last Updated- June 24, 2024 | 12:11 PM IST
T20 World Cup 2024 SA vs WI: South Africa enters semi-finals after defeating West Indies, see full scorecard T20 World Cup 2024 SA vs WI: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में, देखिये पूरा स्कोरकार्ड
एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान वेस्टइंडीज के Sherfane Rutherford का विकेट लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका के Tabraiz Shamsi ने टीम के साथी Aiden Markram के साथ जश्न मनाया।

SA vs WI: स्पिनर तबरेज शम्सी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस प्रणाली से तीन विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में हार से सह मेजबान वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया। शम्सी ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें दो अन्य स्पिनरों केशव महाराज (24 रन देकर एक विकेट) और कप्तान एडन मार्कराम (28 रन देकर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला जिससे दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट पर 135 रन ही बनाने दिए। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जब दो विकेट पर 15 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। खेल दोबारा शुरू होने पर दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस प्रणाली से 17 ओवर में 123 रन बनाने का नया लक्ष्य रखा गया। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसने सुपर 8 में अपने तीनों मैच जीते और इस तरह से ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस ग्रुप से इंग्लैंड चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। वह अन्य मेजबान अमेरिका को 10 विकेट से हराकर पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था।

दक्षिण अफ्रीका ने बारिश के कारण खेल रुकने से पहले अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रीजा हेंडरिक्स (00) और क्विंटन डिकॉक (12) के विकेट गंवा दिए थे। बारिश थमने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो मार्कराम (18), ट्रिस्टन स्टब्स (27 गेंदों में 29 रन) और हेनरिक क्लासेन (10 गेंदों में 22 रन) ने जिम्मेदारी संभाली। लेकिन वह मार्को यानसन (14 गेंदों में नाबाद 21 रन) थे जिन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय द्वारा फेंके गए 17वें ओवर की पहली गेंद पर खूबसूरत छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

चेज ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन भी वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला पाया। बारिश के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ा आसान हो गई थी जिसका दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को फायदा मिला। वेस्टइंडीज को बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती ने निराश किया जिन्होंने अपने एक ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्कराम ने गेंदबाजी की शुरुआत की और वेस्टइंडीज के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को केवल एक रन पर आउट कर दिया। काइल मेयर्स (34 गेंदों पर 35 रन) और वेस्टइंडीज की तरफ से सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चेज ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़कर आंद्रे रसेल और रोवमैन पॉवेल जैसे हिटर के लिए अच्छा मंच तैयार किया लेकिन शम्सी और महाराज ने शानदार गेंदबाजी करके एकदम से पासा पलट दिया।

रसेल ने अपनी 15 रन की पारी के दौरान एनरिक नोर्किया पर दो छक्के भी लगाए लेकिन वह टीम को 150 रन तक नहीं पहुंचा पाए। उनके रन आउट होने से वेस्टइंडीज की चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचने की उम्मीद समाप्त हो गई। चेज ने अपनी 42 गेंद की पारी ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 11:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement