facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय कायम रखने उतरेगा वेस्टइंडीज

Advertisement

वेस्टइंडीज टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय है जबकि इंग्लैंड को खिताब की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये ग्रुप चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया की मदद की जरूरत पड़ी।

Last Updated- June 19, 2024 | 2:49 PM IST
गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में जीत की लय कायम रखने उतरेगा वेस्टइंडीज, T20 World Cup 2024: West Indies will look to maintain the winning streak in the Super 8 match against defending champions England

T20 World Cup 2024: शानदार फॉर्म में चल रही वेस्टइंडीज टीम टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों दो बार टी20 विश्व कप जीत चुके हैं।

वेस्टइंडीज टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय है जबकि इंग्लैंड को खिताब की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये ग्रुप चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया की मदद की जरूरत पड़ी। ग्रुप चरण में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद जोस बटलर और उनकी टीम के पास नये सिरे से शुरूआत करने का मौका है। दूसरी ओर लगातार आठ मैच जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम ने डेरेन सैमी राष्ट्रीय स्टेडियम पर आखिरी ग्रुप मैच में अफगानिस्तान को 104 रन से हराया।

एक बार फिर टीम अपने मुख्य कोच और दो बार के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान के नाम पर बने स्टेडियम में उस लय को दोहराना चाहेगी। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अफगानिस्तान को हराकर इंग्लैंड को कोई संदेश नहीं देना था। उन्हें बस इतना बताना था कि वह अच्छा खेल रहे हें तो हम भी कुछ कम नहीं हैं। यह शानदार मैच होगा।’

वेस्टइंडीज की टीम ने एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। जरूरत पड़ने पर उसके बल्लेबाज चले हैं, फिर चाहे शेन रदरफोर्ड हो या निकोलस पूरन। इसी तरह गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया है। सपाट पिचें और छोटी सीमारेखा होने से मैदान बल्लेबाजों की ऐशगाह साबित हुए हैं और यहां खूब रन बने हैं।

इंग्लैंड के दमदार बल्लेबाजी क्रम के सामने वेस्टइंडीज का भरोसा अकील हुसैन और गुडाकेश मोती जैसे स्पिनरों पर होगा। पिच भले ही बल्लेबाजों की मददगार हो लेकिन तेज गेंदबाजों को भी अतिरिक्त उछाल मिलेगा और ऐसे में मध्यम तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय की भूमिका अहम होगी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड भी इसका फायदा उठाना चाहेंगे।

Also read: Paris Olympics: 125 साल के इतिहास में पेरिस में होंगे अब तक के सबसे गर्म ओलिंपिक

इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

वेस्टइंडीज की टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

मैच का समय : सुबह छह बजे से।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement