facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup: ‘मैं अकेला ही आलोचनाओं का शिकार रहा’, टी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेने वाले वॉर्नर का बयान

Advertisement

इस साल की शुरुआत में टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास लेने वाले वॉर्नर अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

Last Updated- June 18, 2024 | 5:42 PM IST
ICC Cricket World Cup 2023 - Final - India v Australia

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि वे यहां होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्हें उम्मीद है कि ‘वास्तविक क्रिकेट प्रेमी’ उन्हें ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखेंगे जिसने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खेल को बदलने की कोशिश की जबकि वह ‘एकमात्र ऐसे खिलाड़ी’ हैं जिसे आलोचनाओं से जूझना पड़ा।

इस साल की शुरुआत में टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास लेने वाले वॉर्नर अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सैंतीस साल के वॉर्नर को 2018 के ‘सैंडपेपर गेट’ प्रकरण में शामिल होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के लिए प्रतिबंधित किया था लेकिन राष्ट्रीय टीम में वापसी के बाद से उन्हें काफी सफलता मिली।

वॉर्नर ने ‘न्यूज कॉर्प’ से कहा, ‘‘वापसी करते हुए 2018 से मैं शायद अकेला ऐसा खिलाड़ी रहा हूं जिसने बहुत आलोचना झेली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं वापस आया तो मेरे लिए चीजें आसान नहीं थी और मुझे यह पता था। मैंने अपने करियर में काफी कुछ झेला है।

मैं शायद अकेला ऐसा खिलाड़ी रहा हूं जिसने बहुत आलोचना झेली है, चाहे वे लोग हों जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पसंद नहीं करते या मुझे पसंद नहीं करते।’’ वॉर्नर ने सभी प्रारूपों में 49 शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 19000 रन बनाए हैं। वह यहां बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सुपर आठ मुकाबले से पहले बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा से ही ऐसा व्यक्ति रहा हूं जिसने इसका सामना किया है। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि मैंने बहुत से लोगों से बहुत दबाव कम किया है और मुझे लगता है कि मैं इसे झेलने में सक्षम रहा हूं।’’ इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘लेकिन कोई केवल इतना ही झेल सकता है। मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि मैं अब इसे झेलने वाला नहीं हूं।’’

वॉर्नर ने हालांकि इस तथ्य को स्वीकार किया कि उनका नाम हमेशा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान केपटाउन के न्यूलैंड्स में ‘सैंडपेपर गेट’ प्रकरण से जुड़ा रहेगा।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 5:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement