facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup: भारतीय टीम ने विराट कोहली के बिना टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू की

Advertisement

टी20 विश्व कप में भारत के सभी शुरूआती मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होंगे इसलिये सुबह के ट्रेनिंग सत्र को तवज्जो दी गयी।

Last Updated- May 29, 2024 | 8:40 PM IST
Team India

दूधिया रोशनी में दो महीने तक आईपीएल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली के बिना टी20 विश्व कप के लिए यहां सुबह ट्रेनिंग सत्र के साथ अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टी20 विश्व कप में भारत के सभी शुरूआती मैच सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होंगे इसलिये सुबह के ट्रेनिंग सत्र को तवज्जो दी गयी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बाहर होने के बाद कोहली ने व्यक्तिगत काम के लिए ब्रेक लिया है और उनके शुक्रवार को टीम से जुड़ने की संभावना है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह लंबी यात्रा के बाद शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले भारत के एकमात्र अभ्यास मैच में हिस्सा लेंग या नहीं।

भारत में तेज गर्मी में 90 प्रतिशत मैच खेलने के बाद खिलाड़ी यहां सुबह के खुशनुमा मौसम के अनुरूप ढलने पर ध्यान लगायेंगे क्योंकि यहां तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहता है जिसमें बहुत कम आद्रता होती है। सुबह हल्की हवा में सफेद कूकाबूरा गेंद का सामना करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है और इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा।

‘जेट लेग’ के बाद खिलाड़ियो को सुबह की इन परिस्थितियों के अनुरूप ढलना होगा। इसलिये सहयोगी स्टज्ञफ ने नासाऊ काउंटी मैदान पर अभ्यास पिचों पर नेट सत्र में कौशल ट्रेनिंग शुरू करने से पहले खिलाड़ियां को परिस्थितियों के हिसाब से सांमजस्य बिठाने में मदद करने का फैसला किया। टीम के 14 खिलाड़ियों ने शुरूआत हल्की ‘जांगिग’ से की, इसके बाद ‘शटल रन’ लगायी और कुछ ‘फुट वॉली’ भी की।

स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा, ‘‘वे ढाई महीने हमारे साथ नहीं थे जिससे हमारा लक्ष्य है कि पता किया जाये कि वे अभी किस स्थिति में हैं और विश्व कप से पहले क्या करने की जरूरत है। पहला लक्ष्य धूप में 45 मिनट बिताने का है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी ‘टाइम जोन’ के अनुकूल हो रहे हैं। आज हम अपना पहला मैदानी सत्र कर रहे हैं। ’’

खिलाड़ियों में न्यूयॉर्क में क्रिकेट खेलने की जिज्ञासा है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडज के अपने दौरों पर फ्लोरिडा में फोर्ट लॉडरहिल मैदान पर खेल चुकी है। आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने कहा, ‘‘पहली बार हम न्यूयॉर्क में क्रिकेट खेलेंगे, यह मजेदार होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक क्रिकेट नहीं खेला है, हम आज यहां टीम गतिविधियों के लिए आये हैं। उम्मीद है कि यह अच्छा होगा। मौसम बहुत अच्छा है। ’’

उप कप्तान हार्दिक पंड्या खिली धूप और अच्छे मौसम से उत्साहित दिखे जबकि सूर्यकुमार यादव वहां के प्रवासी लोगों की क्रिकेट में दिलचस्पी के बारे में जानना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि अमेरिका में क्रिकेट लोकप्रिय हो रहा है। इसलिये हम वास्तव में काफी उत्साहित हैं और पहला दिन शानदार था।

इसलिये आने वाले दिनों के लिए काफी उत्साहित हैं। ’’ 2007 की चैम्पियन भारतीय टीम अपना टी20 विश्व कप अभियान पांच जून को यहां आयरलैंड के खिलाफ करेगी जिसके बाद नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला होगा।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 8:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement