facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शुभमन होंगे कप्तान, IPL में धूम मचाने वाले प्लेयर्स को मिला इनाम

Advertisement

पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलते हुए 484 रन बनाये जबकि राजस्थान रॉयल्स के पराग ने 573 रन जोड़े ।

Last Updated- June 24, 2024 | 6:56 PM IST
Shubhman Gill

युवा रियान पराग , अभिषेक शर्मा और नीतिश रेड्डी को आईपीएल (IPL) में अच्छे प्रदर्शन के कारण जिम्बाब्वे दौरे के लिये पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है जबकि शुभमन गिल टीम के कप्तान होंगे ।

वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) खेल रहे सीनियर खिलाड़ियों कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है ।

कब शुरू होगा भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा?

जिम्बाब्वे दौरा छह जुलाई से शुरू होगा जिसमें पांच टी20 मैच खेले जायेंगे । पराग, अभिषेक और रेड्डी के अलावा तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, आवेश खान और रिंकू सिंह को भी आईपीएल (IPL) में अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया है ।

टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है । गिल और आवेश टी20 विश्व कप में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें ग्रुप चरण के मैचों के बाद रिलीज कर दिया गया था ।

इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

नये खिलाड़ियों में अभिषेक और पराग ने आईपीएल के इस सत्र में बेहतरीन बल्लेबाजी की । पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलते हुए 484 रन बनाये जबकि राजस्थान रॉयल्स के पराग ने 573 रन जोड़े ।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए क्या होगी भारतीय टीम?

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रूतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, नीतिश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे ।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement