facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Team India: न्यूयॉर्क में भारत के कौंसल जनरल ने देश की क्रिकेट टीम की मेजबानी की

Advertisement

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

Last Updated- June 11, 2024 | 10:15 PM IST
Team india

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय श्रीकांत प्रधान ने देश की क्रिकेट टीम की मेजबानी की जो यहां चल रहे टी 20 विश्व कप लिए आयी हुई है। प्रधान और न्यूयॉर्क में भारतीय प्रवासियों ने कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की अगुआई वाले दल का स्वागत किया।

इस मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘न्यूयॉर्क में महावाणिज्य दूत प्रधान और भारतीय प्रवासियों ने टीम इंडिया का स्वागत किया।

कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय प्रवासी लोगों से बातचीत की। पूरी टीम, विशेष रूप से अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का धन्यवाद। ’’

इसमें लिखा गया, ‘‘यह पहली बार है जब टीम इंडिया न्यूयॉर्क में क्रिकेट खेल रही है और पहली बार अमेरिका में विश्व कप खेल रही है। टीम इंडिया को टी20 विश्व कप के साथ घर वापस जाने के लिए चीयर कर रहे हैं। ’’ रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब बुधवार को टूर्नामेंट के सह मेजबान अमेरिका से खेलेगी।

Advertisement
First Published - June 11, 2024 | 10:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement