facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की तारीफ की, प्रधानमंत्री ने कहा आओ विकसित भारत बनाएं

Advertisement

तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की अपनी यात्रा का संक्षिप्त वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके कहा कि इस यात्रा की यादें हमेशा उनके जेहन में रहेंगी।

Last Updated- February 28, 2024 | 7:05 PM IST
Sachin Tendulkar

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की जमकर प्रशंसा की है जिसकी सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके इस दौरे से युवाओं को दो महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं। तेंदुलकर ने जम्मू कश्मीर की अपनी यात्रा का संक्षिप्त वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके कहा कि इस यात्रा की यादें हमेशा उनके जेहन में रहेंगी।

तेंदुलकर ने कहा,‘‘वहां चारों तरफ बर्फ थी लेकिन लोगों का आतिथ्य गर्मजोशी से भरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे देश में देखने के लिए बहुत कुछ है। इस यात्रा के बाद मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘कश्मीर का बल्ला ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ का शानदार उदाहरण है।

उन्होंने दुनिया भर की यात्रा की है और अब मैं भारत और दुनिया भर के लोगों से जम्मू कश्मीर आकर यहां का अनुभव लेने की सिफारिश करता हूं जो अतुल्य भारत के कई रत्नों में से एक है।’’

तेंदुलकर की इस पोस्ट पर मोदी ने जवाब दिया,‘‘यह देखना अद्भुत है। सचिन तेंदुलकर की जम्मू कश्मीर की सुखद यात्रा हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण संदेश देती है। पहले अतुल्य भारत के विभिन्न हिस्सों को खोजना और दूसरा ‘मेक इन इंडिया’ का महत्व। आओ विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें।’’

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 7:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement