facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Virat Kohli retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा! इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल मैसेज

Advertisement

14 साल, 123 टेस्ट और 30 शतक... विराट ने कहा- अब इस सफर को मुस्कान के साथ विदा देता हूं

Last Updated- May 12, 2025 | 8:05 PM IST
Virat Kohli

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया था, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली भी जल्द ही इस फॉर्मेट से अलविदा ले सकते हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि कोहली ने संन्यास को लेकर बातचीत की थी, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें अपने फैसले पर पुनः विचार करने की सलाह दी थी।

अब विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर इस विषय पर स्पष्टता दी है। उन्होंने लिखा, “आज टेस्ट क्रिकेट में मेरा सफर पूरा हुए 14 साल हो गए हैं। जब मैंने पहली बार ये सफेद कपड़े पहने थे, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये सफर मुझे कहां ले जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे परखा, मुझे गढ़ा, और जिंदगी भर के लिए सबक दिए। टेस्ट क्रिकेट में खेलने का एक अलग ही एहसास होता है।”

“लंबे दिन, कड़ी मेहनत, और वो छोटे-छोटे पल जिन्हें शायद कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। अब मैं इस फॉर्मेट से विदा ले रहा हूं। ये फैसला आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसका सही वक्त है। मैंने इसे अपना सबकुछ दिया है, और बदले में इस खेल ने मुझे उससे कहीं ज्यादा लौटाया है।

मैं इस खेल, अपने साथ खेलने वाले हर खिलाड़ी, और उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे इस सफर में पहचाना और सराहा। मैं हमेशा टेस्ट क्रिकेट के अपने करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा।”

कोहली पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अभी भी वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे। कोहली ने 2011 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और इसके बाद से वह टीम इंडिया के अहम सदस्य बने रहे। अपने 14 साल के करियर में उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिनमें 30 शतक शामिल हैं। उनका आखिरी टेस्ट मैच 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हुआ था, जिसमें भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

 

 

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement