facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Virat Kohli ने जीता ICC का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर अवॉर्ड

Advertisement

कोहली के चमचमाते करियर में यह उनका सातवां व्यक्तिगत आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) पुरस्कार है और वनडे में यह उनका चौथा पुरस्कार है।

Last Updated- January 25, 2024 | 7:17 PM IST

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को पिछले साल घरेलू सरजमीं पर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए गुरुवार को आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर 2023 चुना गया। कोहली का यह चौथा पुरस्कार है। वह पिछले साल वनडे में हमवतन शुभमन गिल के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे।

पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने छह शतक और आठ अर्धशतकों से पिछले साल 1377 रन बनाये। यह साल हमेशा इसलिये याद किया जायेगा कि कोहली ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वनडे में शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। कोहली ने भारत को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया और 11 मैच में रिकॉर्ड 765 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पुरस्कार भी हासिल किया।

कोहली के चमचमाते करियर में यह उनका सातवां व्यक्तिगत आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) पुरस्कार है और वनडे में यह उनका चौथा पुरस्कार है। उन्होंने इससे पहले वनडे में 2012, 2017 और 2018 में यह पुरस्कार जीता था। उन्होंने 2018 में टेस्ट पुरस्कार भी जीता था जबकि 2017 और 2018 में उन्होंने आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी जीती थी।

कोहली के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में हमवतन गिल और मोहम्मद शमी तथा न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल शामिल थे। कोहली हालांकि साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर की दौड़ में आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से पिछड़ गये। कमिंस ने हमवतन ट्रेविस हेड तथा भारत के रविंद्र जडेजा और कोहली को पछाड़कर यह पुरस्कार हासिल किया।

कमिंस ने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी जीती और इंग्लैंड की आल राउंडर नैट साइवर ब्रंट ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए लगातार दूसरी रशेल हेहो फ्लिंट ट्राफी जीती।

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर बने जिसमें उन्होंने हमवतन ट्रेविस हेड, भारतीय स्पिनर आर अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पछाड़ा।

श्रीलंका की चामरी अटापट्टू ने पहली बार साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर पुरस्कार हासिल किया। वह आईसीसी पुरस्कार पाने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर भी बन गयीं। इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने तीसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर के लिए डेविड शेफर्ड ट्राफी जीती।

इससे पहले 2019 और 2022 में भी वह यह ट्राफी हासिल कर चुके हैं। जिम्बाब्वे को जून में हरारे में पुरुष विश्व कप क्वालीफायर मैच में वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत के तुरंत बाद दिखाये गये खेल आचरण के लिए ‘स्प्रिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार विजेता घोषित किया गया।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 7:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement