facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

हम कभी हार नहीं मानते, संघर्ष करते रहेंगे…लगातार तीन मैचों में हार के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा

Advertisement

रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने के बाद से हार्दिक को प्रशंसकों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है ।

Last Updated- April 02, 2024 | 2:08 PM IST
Hardik Pandya

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व चैम्पियन टीम हार नहीं मानेगी और हार की हैट्रिक के बावजूद मौजूदा आईपीएल में संघर्ष जारी रहेगा ।

हार्दिक ने एक्स पर पोस्ट किया ,‘‘ इस टीम के बारे में आपको एक बात पता होनी चाहिये । हम हार नहीं मानते । हम संघर्ष जारी रखेंगे । हौसला बना रहेगा ।’’

रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने के बाद से हार्दिक को प्रशंसकों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है । पहले दो मैचों में दर्शकों ने उनकी हूटिंग की और वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के इस सत्र के पहले मैच में भी उन्हें इसका सामना करना पड़ा ।

कप्तान के तौर पर हार्दिक के कुछ फैसलों की भी आलोचना हुई है । मसलन जसप्रीत बुमराह को नयी गेंद नहीं सौंपना या खुद टिम डेविड के बाद बल्लेबाजी के लिये उतरना ।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 2:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement