facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MI vs LSG की जंग में कौन मारेगा बाजी? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच का मिजाज समेत कैसा रहेगा मौसम

Advertisement

MI vs LSG : मुंबई और लखनऊ ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ चार आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें से एमआई ने एक मैच जीता है जबकि एलएसजी ने तीन मुकाबले जीते है।

Last Updated- May 16, 2024 | 5:51 PM IST
IPL 2023 Eliminator: Mumbai beat Lucknow in Qualifier 2, Madhwal became the hero of victory

Tomorrow’s IPL Match: मुंबई इंडियंस (MI) 17 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) से भिड़ेगी। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की मुंबई इंडियंस (MI)13 में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस वैसे तो आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम जीत के साथ अपना सीजन खत्म करना चाहेगी।

दूसरी तरफ, एलएसजी (LSG) ने अपने 13 मैचों में से छह में जीत हासिल की है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ लगभग बाहर ही हो चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खराब नेट रन रेट के कारण इस मैच में जीत के बावजूद उनकी किस्मत नहीं बदलेगी।

MI vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे

मुंबई और लखनऊ ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ चार आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें से एमआई ने एक मैच जीता है जबकि एलएसजी ने तीन मुकाबले जीते है। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुंबई का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 182 रन है। एमआई के खिलाफ एलएसजी का हाईएस्ट स्कोर 199 है।

दोनों टीमें आखिरी बार इसी साल 30 अप्रैल को भिड़ी थीं। एलएसजी के मार्कस स्टोइनिस ने अपनी 45 गेंदों में 62 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था और सुपर जायंट्स ने चार विकेट से यह मैच जीत गया था।

MI vs LSG: पिच रिपोर्ट

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम एक ऐसी पिच प्रदान करता है जो आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। पिच आम तौर पर अच्छी उछाल और कैरी के साथ सपाट रहती है, जो बल्लेबाजों को आक्रामक तरीके से खेलने का मौका देती है।

स्टेडियम की बाउंड्री थोड़ी छोटी हैं। हालांकि, पिच से तेज़ गेंदबाज़ों को भी मदद मिल सकती है और ख़ासकर मैच के शुरुआती समय के दौरान।

MI vs LSG: कैसा रहेगा मौसम

मैच के दिन मुंबई में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि फीलस लाइक यह 38 डिग्री सेल्सियस होगा। ह्यूमिडिटी का लेवल लगभग 68 प्रतिशत रहेगा। AccuWeather के अनुसार, बारिश की 15 प्रतिशत आशंका है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement