facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023: सूर्यकुमार के शानदार प्रदर्शन से हार्दिक की वापसी के बाद इस खिलाड़ी का प्लेइंग इलेवन से कट सकता है पत्ता!

Advertisement

सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में 47 गेंद में 49 रन की पारी खेल प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह मजबूत की।

Last Updated- October 30, 2023 | 4:47 PM IST
सेमीफाइल से पहले सूर्यकुमार से इस खिलाड़ी ने छीना नंबर एक T20 बल्लेबाज का ताज, बुमराह 24वें स्थान पर पहुंचे, Before the semi-finals, this player snatched the crown of number one T20 batsman from Suryakumar, Bumrah reached 24th position

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप मैच में मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव टीम में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं जबकि पिछले कुछ मैचों में बल्ले से अच्छा नहीं कर पा रहे श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या की शानदार पारी ने श्रेयस के लिए बजाई खतरे की घंटी

सूर्यकुमार के कौशल और मजबूत मानसिकता पर किसी को संदेह नहीं है लेकिन T20 प्रारूप ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से धाक जमाने वाले इस बल्लेबाज ने लंबे समय तक एकदिवसीय में निराश किया है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम जब मुश्किल परिस्थिति में थी तब मुंबई के इस बल्लेबाज ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ धैर्य से बल्लेबाजी कर अपने बदले हुए रुख का परिचय दिया।

उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में 47 गेंद में 49 रन की पारी खेल प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह मजबूत की। सूर्यकुमार की इस पारी ने श्रेयस के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। हार्दिक टखने की चोट से उबर कर वर्ल्ड कप के आखिरी कुछ मैचों में वापसी कर सकते हैं।

Also read: IND vs ENG, World Cup: शमी के 4 विकेट, इंग्लैंड को 100 रन से हरा भारत की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की

इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या ने सयंम से खेला

भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे ने कहा, ‘‘ हम सभी जानते हैं कि सूर्या T20 में क्या कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि उन्होंने स्थिति को समझा और रोहित की मौजूदगी में सहायक बल्लेबाज की भूमिका निभाई। परिस्थितियों के मुताबिक उनकी बल्लेबाजी शीर्ष स्तर की थी। उन्होंने स्क्वायर के पीछे अपना पसंदीदा पिक-अप शॉट तभी खेला जब उन्हें पता था कि अब आक्रमण करने का समय है।’’

भारत के लिए चार एकदिवसीय खेलने वाले परांजपे ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजों का डटकर सामना किया। हार्दिक की टीम में वापसी पर लोकेश राहुल चौथे क्रम पर श्रेयस की जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं।’’

सूर्यकुमार ने टीम में बने रहने के लिए मजबूत दावा पेश किया

सूर्यकुमार को मैदान के चारों ओर सहजता से बड़े शॉट खेलने के लिए जाना जाता है। वनडे क्रिकेट में उन पर स्ट्राइक रोटेट (दौड़ कर रन बनाने) करने में विफल रहने का आरोप लगता रहा है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 19 बार एक रन चुराये।

Also read: CWC 2023, Ind vs Eng: भारतीय गेंदबाजी कोच Paras Mhambrey ने बुमराह और शमी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

भारत के पूर्व विकेटकीपर और कमेंटेटर दीप दास गुप्ता ने कहा, ‘‘वह आकलन करने में सफल रहा था कि इस पिच पर 280 से आस-पास का स्कोर खड़ा करना मुश्किल होगा और प्रतिद्वंद्वी टीम को चुनौती देने के लिए 240 रन काफी होंगे। उसने इस बात को ध्यान में रखकर अपने खेल में बदलाव किया।’’

दासगुप्ता ने भी माना की हार्दिक की वापसी के बाद सूर्यकुमार ने टीम में बने रहने के लिए मजबूत दावा पेश किया है। उन्होंने कहा, ‘‘श्रेयस लय में नहीं दिख रहा है। अगर आप विशिष्ट भूमिकाओं पर टिके रहने की बात करते हैं, तो मेरा मानना है कि परिस्थितियों के मुताबिक पांचवें और छठे क्रम पर सूर्या और हार्दिक दोनों में से किसी का इस्तेमाल किया जा सकता है।’’

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 4:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement