facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023: हार्दिक की गैर मौजूदगी ने लखनऊ में अश्विन का चयन किया मुश्किल

Advertisement

खराब फॉर्म से जूझ रहे इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

Last Updated- October 27, 2023 | 3:08 PM IST
World Cup 2023: Hardik's absence makes Ashwin's selection difficult in Lucknow

World Cup 2023: रविचंद्रन अश्विन को तीसरे स्पिनर के तौर पर लखनऊ में उतारने का फैसला आसान होता लेकिन स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या की गैर मौजूदगी ने भारतीय टीम प्रबंधन को रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप के मैच से पहले सोचने पर मजबूर कर दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज हार्दिक अंतिम एकादश को संतुलन देते हैं। धर्मशाला में उनकी गैर मौजूदगी में भारतीय टीम में दो बदलाव करने पड़े थे। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की थी। हार्दिक के रहने से भारत के पास गेंदबाजी के छह विकल्प होते हैं लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

Also read: ICC Cricket World Cup 2023: श्रीलंका से हारा इंग्लैंड, सेमीफाइनल की डगर हुई कठिन

लखनऊ में अश्विन का चयन किया मुश्किल

हार्दिक की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को मौका दिया गया जबकि शार्दुल ठाकुर को बाहर रखा गया था। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने नौ अलग अलग स्थानों पर नौ लीग मैचों में हालात के अनुरूप टीम के चयन की रणनीति अपनाई है। स्पिनरों की मददगार पिच पर अश्विन उनकी पसंद है लेकिन सपाट पिच पर शार्दुल को चुना जाता है।

शमी ने पांच विकेट लेकर ड्रेसिंग रूम में चयन की दुविधा बढाई

हार्दिक की अनुपस्थिति में यह मुश्किल हो गया है। लखनऊ में अगर अश्विन को उतारा जाता है तो भारत के पास दो ही विशेषज्ञ तेज गेंदबाज रह जायेंगे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और शमी में से एक को चुनना होगा। शमी ने धर्मशाला में पांच विकेट लेकर ड्रेसिंग रूम में चयन की दुविधा बढा दी है।

Also read: IPL 2024 auction: भारत में नहीं बल्कि इस देश में होगा आईपीएल 2024 का ऑक्शन, तय हुई तारीख

भारत को छठा गेंदबाजी का विकल्प रखना चाहिए- शरणदीप सिंह

भारत के पूर्व चयनकर्ता और स्पिनर शरणदीप सिंह का मानना है कि हार्दिक की गैर मौजूदगी में भी भारत को छठा गेंदबाजी विकल्प रखना चाहिये। उन्होंने कहा ,‘‘हार्दिक रहे या नहीं रहे, गेंदबाजी में छठा विकल्प होना चाहिये। बुमराह का खराब दिन होने या कुलदीप के महंगा साबित होने पर उसकी जरूरत पड़ेगी। छठा गेंदबाज नहीं होने पर विराट कोहली को दो या तीन ओवर डालने पड़ सकते हैं।’’

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 3:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement