facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Cup 2023, Ind vs Aus: विश्व कप फाइनल हारने के बाद शाहरुख खान ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

Advertisement

रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत हासिल की जिससे टूर्नामेंट में मेजबान टीम का विजयी अभियान भी समाप्त हो गया।

Last Updated- November 20, 2023 | 4:58 PM IST
ICC World Cup 2023 Final: IND vs AUS
ICC World Cup 2023 Final: IND vs AUS

सुपरस्टार शाहरुख खान ने विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद कहा कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट जिस तरह से प्रदर्शन किया उसने शानदार ‘जज्बा और दृढ़ता’ दिखाई। रविवार को अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत हासिल की जिससे टूर्नामेंट में मेजबान टीम का विजयी अभियान भी समाप्त हो गया।

ट्रेविस हेड के 120 गेंदों पर 137 रन की मदद से आस्ट्रेलियाई टीम ने 241 रन का लक्ष्य केवल 43 ओवर में हासिल कर लिया। अपने परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद शाहरुख ने क्रिकेट में देश की खेल विरासत पर सभी को गर्व महसूस कराने के लिए भारतीय टीम को धन्यवाद दिया। शाहरुख ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘जिस तरह से भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में खेली वह सम्मान की बात है और उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई।’’

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: आईसीसी की विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम में 6 भारतीय, कमान रोहित को

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन खराब होते हैं। दुर्भाग्य से यह आज हुआ… लेकिन क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित कराने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद… आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। प्यार और सम्मान। आप हमें एक गौरवांवित राष्ट्र बनाते हैं।’’ शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम भी मौजूद थे। स्टेडियम में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement