facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CWC 2023, Pak vs NZ: पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

Advertisement

बाबर ने अपनी टीम का अपराध और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Last Updated- November 05, 2023 | 5:04 PM IST
ICC World Cup 2023: NZ vs PAK
ICC World Cup 2023: NZ vs PAK

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां खेले गए विश्व कप के लीग मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 21 रन से जीत दर्ज करके विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने पाया कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किए हैं इसके बाद उन्होंने टीम के खिलाड़ियों पर यह जुर्माना लगाया।’’

यह भी पढ़ें : Virat Kohli Birthday: कोहली के जन्मदिन पर कोच Rahul Dravid ने कही ये बड़ी बात

खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए धीमी ओवर गति से जुड़े आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार अगर कोई टीम निर्धारित समय में तय ओवर पूरा नहीं कर पाती है तो उसके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

बाबर ने अपनी टीम का अपराध और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मैदानी अंपायर पॉल विल्सन और रिचर्ड केटलबोरो, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर जोएल विल्सन ने पाकिस्तान पर धीमी ओवर गति का आरोप लगाया था।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement