facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPL 2024: शेफाली के अर्धशतक से गुजरात को हराकर दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में

Advertisement

रविवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Last Updated- March 13, 2024 | 11:18 PM IST
shafali verma

शेफाली वर्मा के 37 गेंद में 71 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को गुजरात जाइंट्स को सात विकेट से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया। शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स ने अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर गुजरात जाइंट्स को नौ विकेट पर 126 रन पर रोक दिया था । जवाब में उसने यह लक्ष्य 13 . 1 ओवर में बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया।

रविवार को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। दिल्ली के लिये शेफाली ने अपनी पारी में पांच छक्के और सात चौके लगाये। उसने सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

जेमिमा रौड्रिग्स 38 रन बनाकर नाबाद रही। इससे पहले गुजरात का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और चौथे ही ओवर में उसे दो बल्लेबाज 12 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।

कप्तान बेथ मूनी पहले ही ओवर में खाता खोने बिना काप की गेंद पर आउट हुई। भारती फुलमाली के 36 गेंद पर 42 रन और कैथरीन ब्राइस की नाबाद 28 रन की पारी नहीं होती तो गुजरात का स्कोर और खराब होता। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी मरियाने काप ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये। शिखा पांडे और मिन्नू मनी को भी दो दो विकेट मिले । डी हेमलता (चार) को जेस जोनासेन ने बोल्ड किया।

वहीं लौरा वोल्वार्ट (सात) को काप ने पवेलियन भेजा। पांचवें ओवर में गुजरात के तीन बल्लेबाज पवेलियन में थे जब स्कोर बोर्ड पर 16 रन टंगे थे। आस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एशले गार्डनर (12) और फोबे लिचफील्ड (21) ने पारी को आगे बढाने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिये 23 रन जोड़े।

आफ स्पिनर मनी ने गार्डनर को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। नौवें ओवर में गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 39 रन था । मनी की गेंद पर राधा यादव ने लिचफील्ड का शानदार कैच लपका । पांच विकेट 11वें ओवर में 48 रन पर गिरने के बाद फुलमाली और ब्राइस ने पारी को संभालने की कोशिश की और 68 रन जोड़े।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 11:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement