facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WPL 2024 Prize Money : RCB ने जीता वूमेंस आईपीएल का खिताब, जानें जीतने वाली टीम को कितना मिला इनाम

Advertisement

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में पर्पल कैप जीतने के लिए भारत की क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल को भी 5 लाख रुपये का प्राइज भी दिया गया।

Last Updated- March 18, 2024 | 9:36 AM IST
RCB wins WPL -T 20 final

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तीन गेंद रहते आठ विकेट से मात देकर वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे एडिशन को अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अच्छी शुरूआत करने के बावजूद आरसीबी के स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए और इस साल भी इस नयाब खिताब से चूक गई।

पिछले साल टूर्नामेंट के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। वहीं आरसीबी महिला टीम का यह पहला फाइनल था और उसने धीमी शुरूआत के बाद दबाव से निपटते हुए आखिर में जीत हासिल की।

एक समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 64/0 था लेकिन एक ही ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद टीम 64/3 पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की गेंदबाजी सोफी मोलिनक्स ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए जिससे मैच का रुख पलट गया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी ऑलराउंडर को मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

WPL 2024: Cash rewards

ऑस्ट्रेलिया की ऐलिसा पेरीने टूर्नामेंट में खेले नौ मैचों में 347 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने दो 50 लगाए और उनका टूर्नामेंट 69.40 के औसत के साथ समाप्त हुआ। उन्होंने ऑरेंज कैप जीती और 5 लाख रुपये का प्राइज भी मिला।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में पर्पल कैप जीतने के लिए भारत की क्रिकेट खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल को भी 5 लाख रुपये का प्राइज भी दिया गया।

WPL जीतने वाली टीम को कितना मिला पैसा ?

आरसीबी (RCB) को अपनी पहली T-20 ट्रॉफी के लिए 6 करोड़ रुपये का शानदार रिवॉर्ड दिया गया। दिल्ली फाइनल में पिछड़ गई लेकिन खाली हाथ घर नहीं गई। दिल्ली कैपिटल्स को भी उपविजेता के रूप में 3 करोड़ रुपये की शानदार राशि मिली है।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement