facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTC 2023-25 points table: टॉप पर पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को पछाड़ा

Advertisement

भारत के अब तक आठ मैच में पांच जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 62 अंक हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम के पांच मैच में तीन जीत और दो हार से 36 अंक है।

Last Updated- March 03, 2024 | 7:37 PM IST
टॉप पर पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को पछाड़ा, WTC 2023-25 points table: India latest ranking ahead of IND vs ENG 5th Test

WTC 2023-25 points table: दो बार का फाइनलिस्ट भारत रविवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की तालिका में न्यूजीलैंड की जगह शीर्ष पर काबिज हो गया। रांची में चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल करने वाला भारत 64.28 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूजीलैंड को शीर्ष से हटाने में सफल रहा।

भारत के अब तक आठ मैच में पांच जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 62 अंक हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम के पांच मैच में तीन जीत और दो हार से 36 अंक है। उसका अंक प्रतिशत 60.00 है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पूर्व न्यूजीलैंड की टीम 36 अंक और 75 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर काबिज थी।

डब्ल्यूटीसी 2021 की विजेता न्यूजीलैंड की टीम को इस मैच में 172 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका अंक प्रतिशत 60 हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर है। उसे वेलिंगटन टेस्ट मैच में जीत से 12 महत्वपूर्ण अंक मिले। इससे उसके 11 मैच में सात जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 78 अंक हो गए हैं। उसका अंक प्रतिशत 55 से बढ़कर 59.09 हो गया है।

Also read: तीन मार्च : क्रिकेट के लिए खास है आज का दिन, आज के दिन हुई थीं कई बड़ी घटनाएं

ऑस्ट्रेलिया 2023 का चैंपियन है तथा अगर वह क्राइस्टचर्च में 8 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भी जीत दर्ज करता है तो वह न्यूजीलैंड की जगह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा। भारत इस बीच 7 मार्च से इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगा। अगर इस मैच में इंग्लैंड की टीम भारत को हरा देती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया चोटी पर पहुंच सकता है।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement