facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yashasvi Jaiswal ने ICC टेस्ट रैंकिंग में मचाया तहलका! सीधा 14 पायदान की छलांग, इस नंबर पर पहुंचे

Advertisement

22 साल के बायें हाथ के बल्लेबाज जायसवाल पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद लगातार दो टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं।

Last Updated- February 21, 2024 | 3:40 PM IST
India vs England, 2nd Test: Yashasvi Jaiswal Century- यशस्वी जयसवाल शतक

ICC Test Rankings: युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में लगातार दोहरे शतक जड़कर 14 पायदान की छलांग से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (ICC Test Ranking) में टॉप 20 में पहुंच गये। वह अभी बल्लेबाजी रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज हैं।

जायसवाल लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक जड़ने वाले सात क्रिकेटरों की जमात में शामिल हो गये। 22 साल के बायें हाथ के बल्लेबाज जायसवाल इस तरह विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद लगातार दो टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं।

जायसवाल ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 209 रन जड़े। फिर राजकोट में दूसरी पारी में नाबाद 214 रन की पारी खेलकर उन्होंने भारत को इंग्लैंड पर 434 रन की बड़ी जीत दिलायी जिससे घरेलू टीम ने श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली।

बल्लेबाजी रैंकिंग में 41वें से 34वें स्थान पर पहुंचे जडेजा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बयान में कहा कि राजकोट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी पहली पारी में 112 रन की शतकीय पारी की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में 41वें से 34वें स्थान पर पहुंच गये। जडेजा ने मैच में सात विकेट भी झटके थे जिससे वह गेंदबाजी रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गये।

बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे अश्विन 

राजकोट में 500 टेस्ट विकेट के क्लब में शामिल हुए अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक पायदान ऊपर चढ़कर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गये। जडेजा और अश्विन टेस्ट आल राउंडर रैंकिंग में पहले दो स्थानों पर कायम हैं। जडेजा ने आल राउंडर सूची में 416 से 469 की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से अपना स्थान मजबूत किया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने राजकोट में पहली पारी में 131 रन बनाये थे। शुभमन गिल (91) तीन पायदान के लाभ से 35वें स्थान पर पहुंच गये। पदार्पण कर रहे सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने रैंकिंग में 75वें और 100वें स्थान से प्रवेश किया।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हालांकि व्यक्तिगत कारणों से श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं लेकिन वह सातवें स्थान शीर्ष 10 बल्लेबाजी सूची में एकमात्र भारतीय हैं। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट पहली पारी में 153 रन की मदद से 12 पायदान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

न्यूजीलैंड के केन वेलियमसन ने बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था जिससे वह सात टेस्ट में सातवें सैकड़े से अरविंद डा सिल्वा, मोहम्मद युसूफ और क्लाइड वालकॉट के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों की जमात में शामिल हो गये।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 3:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement