facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zim vs Ind: यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा खुलासा, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने प्लान को लेकर दी जानकारी

Advertisement

जायसवाल भारत के टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे और उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का हिस्सा बनने से वह गौरवान्वित महसूस करते हैं।

Last Updated- July 14, 2024 | 3:13 PM IST
India vs Zimbabwe T20 cricket match
Yashasvi Jaiswal during India vs Zimbabwe T20 cricket match

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खुलासा किया कि जिंबॉब्वे के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह और कप्तान शुभमन गिल बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल करना चाहते थे जिसमें वह सफल भी रहे।

जिंबॉब्वे ने भारत के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा था। जायसवाल और गिल ने नाबाद अर्धशतक जमाए जिससे भारत ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 10 विकेट से जीत दर्ज की।

जायसवाल ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा,‘‘ हम केवल मैच का सकारात्मक अंत करने के बारे में सोच रहे थे और यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि टीम जीते और हम बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल करें।’’ इस मैच में जीत से भारत ने पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की। जायसवाल ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और नाबाद 93 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने कहा,‘‘मैंने आज खेल का पूरा आनंद लिया। शुभमन भाई के साथ शानदार अनुभव रहा। मुझे जब भी भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला मैंने उसका पूरा लुत्फ उठाया और मुझे गर्व महसूस हुआ।’’

जायसवाल भारत के टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे और उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का हिस्सा बनने से वह गौरवान्वित महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘विश्व कप चैंपियन टीम का हिस्सा होने से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। मैं वास्तव में काफी उत्साहित था। मुझे जब भी मौका मिला मैं अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता हूं तथा यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं टीम के लिए योगदान दे रहा हूं और अपनी टीम के लिए मैच जीत रहा हूं।

Advertisement
First Published - July 14, 2024 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement