facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY25 में UAE से रियायती दर पर आयात किया जाएगा 160 टन सोना, FTA के तहत हुई है भारत की डील

Advertisement

FTA के तहत भारत ने शुल्क दर कोटा (TRQ) के तहत एक प्रतिशत शुल्क रियायत के साथ यूएई से सालाना 200 टन तक सोना आयात करने पर सहमति जताई हुई है।

Last Updated- August 27, 2024 | 7:21 PM IST
Gold

Gold Imports: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ मुक्त व्यापार समझौते के तहत सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए खाड़ी देश से रियायती दर पर आभूषण विनिर्माताओं और कारोबारियों द्वारा 160 टन तक सोने के आयात को अधिसूचित किया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) के रूप में दर्ज यह समझौता एक मई, 2022 को लागू हुआ था।

इस मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत भारत ने शुल्क दर कोटा (TRQ) के तहत एक प्रतिशत शुल्क रियायत के साथ यूएई से सालाना 200 टन तक सोना आयात करने पर सहमति जताई हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 140 टन और वर्ष 2024-25 के लिए 160 टन आयात अधिसूचित किया था। थिंक-टैंक GTRI ने जून में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यूएई से भारत का स्वर्ण आयात वित्त वर्ष 2022-23 में तीन अरब डॉलर से 147.6 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 7.6 अरब डॉलर हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण भारत का स्वर्ण आयात अप्रैल-जुलाई 2024-25 के दौरान 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर का रह गया। सरकार ने बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया है।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का स्वर्ण आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया था। भारत के लिए स्विटजरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। इसके बाद यूएई (16 प्रतिशत से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 प्रतिशत) का स्थान है। देश के कुल आयात में सोने का हिस्सा पांच प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement