facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये में कारोबार के लिए 20 बैंकों ने खोले विशेष खातेः DGFT

Advertisement

अमेरिकी डॉलर और यूरो में कारोबार करने में समस्याओं का सामना कर रहे कुछ अफ्रीकी देश रुपये में कारोबार करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Last Updated- February 15, 2023 | 7:18 PM IST
20 banks have opened special accounts for trading in rupees: DGFT

HDFC बैंक और यूको बैंक समेत कई बैंकों ने रुपये में विदेशी कारोबार को मुमकिन बनाने के लिए विशेष वोस्ट्रो खाते (vostro account) खोले हैं और कई देश इस व्यवस्था में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के प्रमुख संतोष कुमार सारंगी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि रुपये में विदेशी लेनदेन को प्रोत्साहन देने के लिए वाणिज्य मंत्रालय लगातार बैंकों के संपर्क में है। इसके अलावा वित्तीय सेवाओं का विभाग और निर्यातक भी मंत्रालय के संपर्क में हैं।

सारंगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘अभी तक 20 बैंकों ने विदेशों में अपने खास वोस्ट्रो खाते खोले हैं। सभी प्रमुख बैंकों ने इन खातों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए निर्यातकों के साथ अपने नोडल अधिकारियों की सूची भी साझा की है।’

उन्होंने कहा कि रुपये में विदेशी कारोबार की शुरुआत एक नई व्यवस्था है लिहाजा कुछ शुरुआती समस्याएं होना लाजिमी है लेकिन इसे गति देने के लिए लगातार बैंकों, रिजर्व बैंक एवं निर्यातकों से संपर्क बनाए रखा गया है।

विदेश व्यापार महानिदेशक ने कहा कि जयपुर और कुछ अन्य शहरों के निर्यातकों ने रुपये में विदेशी कारोबार करना शुरू भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर और यूरो में कारोबार करने में समस्याओं का सामना कर रहे कुछ अफ्रीकी देश रुपये में कारोबार करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका और मॉरीशस जैसे पड़ोसी देश भी रुपये का वोस्ट्रो खाता खोलने की पहल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारत रूस से कर रहा भारी आयात, अप्रैल-जनवरी के दौरान आयात में 384 फीसदी का इजाफा

इस मौके पर वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि शुरुआती दौर में पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस पर भारत की नजर थी लेकिन अब कई अन्य देशों के साथ भी भारत रुपये में लेनदेन को लेकर संपर्क में है। उन्होंने बताया कि कुछ पश्चिम एशियाई देशों के साथ भी चर्चा चल रही है।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement