facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कल से बैंकों में जमा होना शुरू होंगे 2000 के नोट, गवर्नर दास ने बताया कितनी राशी पर लगेगा PAN कार्ड

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 12:18 PM IST
RBI Governor Shaktikanta Das on 2000 notes

Rs. 2000 notes को चलन से बाहर करने के बाद पहली बार RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने सभी सवालों का जवाब दिया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए बैंकों में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि 30 सितंबर की समय सीमा अभी चार महीने दूर है और भारतीय रिजर्व बैंक इस प्रक्रिया में आने वाले सभी मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहेगा।

शक्तिकांत दास ने कहा, 2,000 के नोट को वापस लेने का फैसला मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपये का नोट लाया गया था।’

बैंकों को 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए जरूरी व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। शक्तिकांत दास ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर तक ज्यादातर 2,000 के नोट वापस हो जाएंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि पहले भी दुकानदार 2000 notes लेने में हिचकिचाते थे, अब शायद और ज्यादा हिचकिचाएंगे।

RBI गवर्नर ने स्पष्ट किया कि 20 हजार रुपये तक के डिपॉजिट और एक्सचेंज पर किसी भी तरह के डॉक्युमेंट की जरुरत नहीं है। लेकिन बैंक खाते में 50,000 रुपये या अधिक जमा कराने पर जो मौजूदा पैन की अनिवार्यता का नियम है, वह 2,000 के नोट के मामले में भी लागू होगा।

इसी के साथ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की मुद्रा प्रबंधन प्रणाली काफी मजबूत है। बता दें कि 23 मई यानी मंगलवार से बैंकों में रोजाना 2000 रुपये के 10 नोट बदले और जमा हो सकेंगे। इस पर RBI ने बैंकों को निर्देश जारी कर दिए है। RBI का कहना है कि लेनदेन के लिए ₹2000 के नोटों का उपयोग जारी रख सकते हैं और उन्हें पेमेंट के रूप में रिसीव किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement