facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

16वें वित्त आयोग के लिए बनाई गई 3 ऑफिसर लेवल की पोस्ट, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दी मंजूरी

Advertisement

16th Finance Commission : आयोग को कार्य करने में मदद देने के लिए नए पदों का सृजन किया गया है। इस आयोग में अन्य सभी पद प्रदत्त अधिकारों के साथ सृजित कर दिए गए हैं।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:00 PM IST
Cabinet nod for three officer level posts for 16th Finance commision 16वें वित्त आयोग के लिए बनाई गई 3 ऑफिसर लेवल की पोस्ट, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को 16वें वित्त आयोग के तीन पद सृजित करने को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। 16वें वित्त आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 को हुआ था।

इन तीन पदों में दो संयुक्त सचिव और एक आर्थिक सलाहकार का पद है। सरकारी बयान के अनुसार, ‘आयोग को कार्य करने में मदद देने के लिए नए पदों का सृजन किया गया है। इस आयोग में अन्य सभी पद प्रदत्त अधिकारों के साथ सृजित कर दिए गए हैं।’

सरकार ने 29 नवंबर को 16वें वित्त आयोग की संदर्भ की शर्तों (ToRs) की मंजूरी दी लेकिन इसके चेयरमैन और सदस्यों के नामों का खुलासा नहीं किया।

सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 को नीति आयोग के पूर्व चेयरमैन अरविंद पानगढ़िया को पैनल का चेयरपर्सन नियुक्त किया था और इसके सचिव पद के लिए ऋत्विक रंजनम पांडेय का नाम दिया गया था। अभी इसके सदस्यों की नियुक्ति की जानी है। लिहाजा आयोग के काम शुरू करने में और देरी हो सकती है। नए पैनल को अपनी रिपोर्ट 31 दिसंबर, 2025 तक सौंपनी है। यह पैनल पांच वर्षों के लिए अपनी सिफारिश देगा और यह 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी। संविधान में व्यापक रूप से निहित बातों से आयोग की संदर्भ की शर्तें मेल खाती हैं।

वित्त आयोग संवैधानिक निकाय है। यह हर पांच साल में गठित किया जाता है। वित्त आयोग केंद्र व राज्यों और राज्यों व स्थानीय निकायों के बीच कर हस्तांतरण का फॉर्मूला देता है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement