facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

व्यापार और तकनीक परिषद के तहत बनेंगे 3 कार्यसमूह

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 11:41 PM IST
India US trade
BS

भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने सोमवार को ‘व्यापार और तकनीक परिषद’ के तहत 3 कार्यसमूह स्थापित करने की घोषणा की है। परिषद की स्थापना कारोबार के क्षेत्र में रणनीतिक संबंध मजबूत करने के लिए की गई है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि ये कार्यसमूह रणनीतिक तकनीकों, डिजिटल प्रशासन और डिजिटल कनेक्टिविटी, हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों और व्यापार, निवेश और मूल्य श्रृंखला दुरुस्त करने की दिशा में काम करेंगे। कार्यसमूह अब परिषद की पहली बैठक की तैयारियां शुरू करेंगे, जो अगले ईयू-भारत सम्मेलन 2023 के पहले होनी है। परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठकें साल में कम से कम एक बार होंगी, जो यूरोपीय संघ और भारत में बारी-बारी से होंगी।

बयान में कहा गया है, ‘तेजी से बदलते भूराजनीतिक वातावरण में ईयू और भारत की साझा दिलचस्पी सुरक्षा, समृद्धि और साझा किए मूल्यों के आधार पर टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने में है। टीटीसी इसके लिए राजनीतिक संचालन और आवश्यक संरचना प्रदान करेगा, जिससे तरीकों और उन्नत तकनीकी कार्य में तालमेल स्थापित हो सके।’

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement