facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में 35% बैंक खाते इनएक्टिव, महिलाओं के इनएक्टिव अकाउंट्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा

Advertisement

भारत के अलावा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में औसतन 5 प्रतिशत निष्क्रिय बैंक खाते हैं। लिहाजा भारत में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में 7 गुना अधिक निष्क्रिय बैंक खाते हैं।

Last Updated- July 17, 2025 | 8:47 AM IST
Bank Account
Representative Image

भारत में एक तिहाई से अधिक बैंक खाते वर्ष 2021 से ‘निष्क्रिय’ हैं। अगर किसी बैंक खाते में एक साल तक जमा-निकासी या  डिजिटल लेन देन नहीं होता है तो उसे निष्क्रिया माना जाता है। यह जानकारी वित्तीय समावेशन पर  विश्व बैंक की रिपोर्ट में दी गई है।

बुधवार को जारी रिपोर्ट का शीर्षक ‘ग्लोबल फिनडेक्स 2025’ के मुताबिक भारत में वर्ष 2021 में करीब 35 प्रतिशत बैंक खाते ‘निष्क्रिय’ थे। भारत के अलावा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में औसतन 5 प्रतिशत निष्क्रिय बैंक खाते हैं। लिहाजा भारत में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में 7 गुना अधिक निष्क्रिय बैंक खाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत में निष्क्रिय बैंक खातों की बढ़ी हिस्सेदारी का कारण जन धन योजना थी। भारत सरकार लोगों के बैंक खातों की की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए जन धन योजना शुरू की थी। यह योजना अगस्त 2014 में शुरू की गई थी और इस कार्यक्रम के कारण अप्रैल 2022 तक भारत की बैंकिंग प्रणाली में 45 करोड़ अतिरिक्त खाते जुड़ गए थे। भारत के वयस्कों की बैंक के निष्क्रिय खातों में हिस्सेदारी वर्ष 2017 से वर्ष 2021 तक समान थी।’  कुल आबादी में वयस्कों के केवल 9 प्रतिशत – कुल खातों में 13 प्रतिशत – को निष्क्रिय खाता माना जा सकता है। विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 2021 में निष्क्रिय खातों का स्तर गिरकर (12 प्रतिशत) वर्ष 2014 के स्तर पर आ गया था जबकि यह स्तर 2017 में 17 प्रतिशत था।

दूसरी तरफ उच्च आय अर्थव्यवस्थाओं में वर्ष 2021 में सभी बैंक खाता धारकों के वर्चुअली सक्रिय खाते थे। रिपोर्ट ने इंगित किया कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के निष्क्रिय बैंक खातों 5 प्रतिशत अधिक है। हालांकि भारत में महिलाओं और पुरुषों के निष्क्रिय बैंक खातों का अंतर 12 प्रतिशत है। भारत में महिलाओं के अधिक निष्क्रिय खाते (42 प्रतिशत) थे जबकि पुरुषों के बैंक खाते (30 प्रतिशत) कम थे।

Advertisement
First Published - July 17, 2025 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement