facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में इस साल जनवरी से जून के दौरान 47.8 लाख विदेशी सैलानी आए

Advertisement

आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2024 की पहली छमाही में विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा 21.55 प्रतिशत पर्यटक बांग्लादेश से आए।

Last Updated- September 28, 2024 | 3:12 PM IST
tourist
Representative Image

देश में इस साल जनवरी-जून के दौरान लगभग 47.8 लाख विदेशी पर्यटक आएं। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसमें सबसे ज्यादा पर्यटक बांग्लादेश और अमेरिका से आए।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हालांकि देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या अभी भी कोविड महामारी से पहले के स्तर से पीछे है। इस साल जून में 7,06,045 विदेशी पर्यटक आए, जबकि जून, 2023 में 6,48,008 और जून, 2019 में 7,26,446 विदेशी पर्यटक आए थे। यह संख्या 2023 से नौ प्रतिशत अधिक जबकि 2019 की तुलना में 2.8 प्रतिशत कम है।

मंत्रालय ने कहा, “इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान 47,78,374 विदेशी पर्यटक आए, जबकि पिछले साल समान अवधि में 43,80,239 और कोविड महामारी से पहले 2019 की इसी अवधि में 52,96,025 विदेशी पर्यटक आए थे। इस साल का आंकड़ा 2023 की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है जबकि 2019 की तुलना में 9.8 प्रतिशत कम है।”

आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2024 की पहली छमाही में विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा 21.55 प्रतिशत पर्यटक बांग्लादेश से आए। इसके बाद 17.56 प्रतिशत पर्यटक अमेरिका से, 9.82 प्रतिशत ब्रिटेन से, 4.5 प्रतिशत कनाडा से और 4.32 प्रतिशत पर्यटक कनाडा से आए।

Advertisement
First Published - September 28, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement