facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र के पूंजीगत खर्च में 51% वृद्धि 

Advertisement

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का पूंजीगत व्यय जनवरी में बीते साल के इस महीने की तुलना में 63 फीसदी कम हो गया।

Last Updated- March 03, 2025 | 10:24 PM IST
Capex

केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय में जनवरी 2025 में सालाना आधार पर 51 फीसदी से अधिक का इजाफा दर्ज हुआ है। लेखा महानियंत्रक के आंकड़ों के अनुसार इसमें इजाफा प्रमुख तौर पर रेलवे पर खर्च, राज्यों को अंतरण और रक्षा सेवाओं पर पूंजीगत परिव्यय के कारण हुआ है। 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का पूंजीगत व्यय जनवरी में बीते साल के इस महीने की तुलना में 63 फीसदी कम हो गया। मंत्रालय ने वित्त वर्ष 25 के अप्रैल से जनवरी की अवधि में बजट के कुल पूंजीगत व्यय का 87 फीसदी पूरा कर लिया है और यह वित्त वर्ष 24 के स्तर के बराबर ही है।

देश में अन्य प्रमुख पूंजीगत व्यय करने वाले विभाग रेलवे ने जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में 11 फीसदी अधिक खर्च किया। रेल मंत्रालय ने वित्त वर्ष 25 की अप्रैल-जनवरी की अवधि में बजट में आवंटित राशि का 83 फीसदी उपयोग किया है जबकि वित्त वर्ष 24 की इस अवधि में 84 फीसदी व्यय किया था। 

राज्यों को राशि का अंतरण जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में 87 प्रतिशत अधिक था। राज्यों को धन ज्यादा अंतरण होने से कुल मिलाकर पूंजीगत व्यय को बढ़ावा मिला। केंद्र ने वित्त वर्ष 25 की अप्रैल से जनवरी की अवधि में राज्यों के अंतरण में पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित कोष का 89 फीसदी खर्च किया जबकि वित्त वर्ष 24 की इस अवधि में 67 फीसदी खर्च किया था। डेलॉयट इंडिया की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा, ‘पूंजीगत व्यय दिसंबर और जनवरी में अधिक रहा। केंद्र ने 10 महीनों में लक्ष्य का करीब 75 फीसदी व्यय किया है। यह बीते दो महीनों में ही यह 52 फीसदी बढ़कर 75 फीसदी हो गया है। अगर पिछड़े क्षेत्रों में खर्च को बढ़ावा दिया जाता है तो वे अगले दो महीनों में लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement