facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

75 Rupees Coin: नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का जारी करेगी सरकार

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 10:02 AM IST
Parliament session: The first Parliament session will start from June 24, from the President's address to PM Modi's reply... know the complete schedule Parliament session: 24 जून से शुरू होगा पहला संसद सत्र, राष्ट्रपति के संबोधन से पीएम मोदी के जवाब तक... जानिये पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस अवसर पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी होगा, जिसमें कई खासियतें होंगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी।

इन धातुओं से बनेगा 75 रुपये का सिक्का

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 75 रुपये का सिक्का गोलाकार होगा और इसका डायमीटर 44 मिलीमीटर होगा। इसमें 200 सेरेशन होंगे। सिक्के का वजन करीब 35 ग्राम होगा। सिक्का 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा, 5 फीसदी निकल और 5 फीसदी जिंक के मिश्रण से तैयार धातु से बना होगा।

कुछ ऐसा दिखेगा 75 रुपये का सिक्का

75 रुपये के इस नए सिक्के के अगले हिस्से के बीच में अशोक स्तंभ के सिंह का होगा, जिसके नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा होगा। सिक्के के बायीं ओर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ और दायीं ओर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होगा। सिक्के में सिंह के नीचे रुपये का चिह्न और अंतरराष्ट्रीय अंकों में मूल्य “75” मूल्यवर्ग अंकित होगा।

वहीं सिक्के के दूसरे हिस्से पर नए संसद भवन की तस्वीर होगी। जिसके ऊपर हिन्दी में और नीचे अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा होगा। संसद के चित्र के ठीक नीचे वर्ष 2023 अंकित होगा।

कोलकाता टकसाल में होगी ढलाई

वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 75 रुपये के सिक्के को भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में ढाला जा रहा है। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी इस सिक्के को लॉन्च करेंगे। बता दें कि भारत में कॉइनेज एक्ट, 1906 के तहत सिक्कों को डिजाइन करने और ढालने की जिम्मेदारी केंद्र की है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इन सिक्कों के सर्कुलेशन के लिए जिम्मेदार है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement