facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

30 जून तक बैकों में वापस आ गए 2000 रुपये के 77% नोट: वित्त मंत्रालय

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि प्रचलन में इन नोटों का मूल्य 19 मई को 3.56 लाख करोड़ रुपये से घटकर 30 जून को 84,000 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- July 31, 2023 | 4:34 PM IST
Rs.2000 note

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के लगभग 77 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्कुलेशन में 2000 रुपये के नोटों की संख्या मात्रा मतलब वॉल्यूम के हिसाब से 30 जून को घटकर 41.8 करोड़ रह गई, जो 19 मई को 1.77 अरब थी। मंत्रालय ने कहा कि प्रचलन में इन नोटों का मूल्य 19 मई को 3.56 लाख करोड़ रुपये से घटकर 30 जून को 84,000 करोड़ रुपये हो गया।

19 मई को, RBI ने 2000 रुपये के बैंक नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का फैसला लिया था, हालांकि उन्होंने कहा था कि ये नोट अभी भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। दूसरी ओर, आरबीआई ने बैंकों को 2000 के नोट जारी करना बंद करने की सलाह दी थी और कहा कि सभी 2,000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर, 2023 से पहले बदल दिया जाना चाहिए।

Also Read: India-Canada FTA: जल्द नतीजे वाले मुद्दों पर जोर, संवेदनशील मुद्दों पर अभी कोई वादा नहीं

2,000 रुपये के बैंकनोट नवंबर 2016 में आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत पेश किए गए थे, इनको जारी करने का मुख्य उद्देश्य उस समय नोटबंदी की वजह से 500 और 1000 रुपये के नोटों की भरपाई करना था। जब दूसरे बैंकनोट पर्याप्त संख्या में बाजार में उपलब्ध हो गए, तो 2000 के नोट को बाजार में लाने का मकसद पूरा हो गया। इसी वजह से, 2018-19 में 2000 रुपये के बैंकनोट की प्रिटिंग बंद कर दी गई थी।

Also Read: बंदरगाह तक कोयले की ढुलाई की दर घटाएगा रेलवे

गौर करने वाली बात है कि 2000 के नोटों को बदलनी की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। ऐसे में अगर आपके पास ये नोट हैं, तो 30 सितंबर के पहले उन्हें बदल लें।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement