facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली छमाही में 8 लाख करोड़ उधारी

Advertisement

वित्त वर्ष के दौरान बाजार से कुल 14.82 लाख करोड़ रुपये उधारी लेने के लक्ष्य का 54 प्रतिशत है।

Last Updated- March 27, 2025 | 10:42 PM IST
finance ministry

सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में बाजार से 8 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की योजना की घोषणा की। यह वित्त वर्ष के दौरान बाजार से कुल 14.82 लाख करोड़ रुपये उधारी लेने के लक्ष्य का 54 प्रतिशत है। इसमें 10,000 करोड़ रुपये का सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड जारी किया जाना शामिल है। 8 लाख करोड़ रुपये की सकल बाजार उधारी 26 साप्ताहिक नीलामियों में पूरी की जाएगी।

वित्त मंत्रालय ने भारत सरकार की दिन के मुताबिक प्रतिभूतियों के निर्गम के लिए कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि बाजार उधारी तीन, पांच, सात, दस, 15, 30, 40 और 50 वर्ष की प्रतिभूतियों में होगी। उधारी में सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड शामिल होगा, जिसकी मैच्योरिटी की अवधि 3 साल (5.3 प्रतिशत), 5 साल (11.3 प्रतिशत), 7 साल (8.2 प्रतिशत), 10 साल (26.2 प्रतिशत), 15 साल (14 प्रतिशत), 30 साल (10.5 प्रतिशत), 40 साल (14 प्रतिशत) और 50 साल (10.5 प्रतिशत) होगी।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि अब तक की तरह, कैलेंडर में शामिल सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली की सुविधा होगी, जिसके तहत अधिसूचित राशि का 5 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में ट्रेजरी बिल के निर्गम के माध्यम से साप्ताहिक उधारी 13 सप्ताहों में 19,000 करोड़ रुपये की रहने की संभावना है। इसमें 91 दिन के टी-बिल के तहत 9,000 करोड़ रुपये, 182 दिन के टी-बिल के तहत 5,000 करोड़ रुपये और 364 दिन के टी-बिल के तहत 5,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement