facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी खरीद बाजार में ब्रिटेन की फर्मों की होगी पहुंच

Advertisement

ब्रिटेन की कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’ नीति के तहत सरकारी खरीद में प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा

Last Updated- May 07, 2025 | 11:00 PM IST
India-UK FTA

सरकार ने मंगलवार को संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के अंतर्गत ब्रिटेन को एक महत्त्वपूर्ण रियायत दी है। इसके तहत भारत ने विशाल सरकारी खरीद बाजार तक ब्रिटेन को ‘कानूनी रूप से गारंटीशुदा पहुंच’ प्रदान की है। कुल मिलाकर ब्रिटेन के लिए सरकारी खरीद का बाजार एक तरह से खोल दिया है। ब्रिटेन सरकार के अनुसार इससे वहां के व्यवसायों को हर साल तकरीबन 38 अरब पाउंड मूल्य के लगभग 40,000 भारतीय निविदाओं के लिए बोली की अनुमति मिलेगी।

नीति पत्र में ब्रिटेन के कारोबार एवं व्यापार विभाग ने कहा, ‘पहली बार ब्रिटेन की कंपनियां भारत में अधिकांश केंद्रीय संस्थाओं और साथ ही सरकार के स्वामित्व वाले उद्यमों के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं, सेवाओं और निर्माण खरीद में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगी।’ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार करार के सरकारी खरीद अध्याय के तहत हुए समझौते के माध्यम से ब्रिटेन की कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’ नीति के तहत उसी तरह की रियायत मिलेगी जिस तरह भारत में विनिर्माण या उत्पादन करने वाली कंपनियों को सरकारी खरीद में तरजीह दी जाती है। नीति पत्र में कहा गया है कि ब्रिटेन की कंपनियों को श्रेणी 2 का आपूर्तिकर्ता माना जाएगा।

भारत अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 20 फीसदी सार्वजनिक खरीद पर खर्च करता है और ब्रिटेन के आपूर्तिकर्ताओं को इनमें से अनेक अनुबंधों के लिए बेहतर शर्तों पर बोली लगाने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement