facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अर्थव्यवस्था का वास्तविक प्रदर्शन उम्मीदों से बेहतर, निजी पूंजी सृजन अनुमान के मुताबिक: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

Advertisement

GDP Growth rate: GDP अनुमान पर नागेश्वरन ने कहा कि औद्योगिक वृद्धि दर अब गति पकड़ रही है और खनन, विनिर्माण और निर्माण जैसे क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Last Updated- February 29, 2024 | 11:17 PM IST
Don’t see another US Fed rate hike soon: CEA
Representative Image

भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को कहा कि अर्थव्यवस्था का वास्तविक प्रदर्शन उम्मीदों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि भौतिक के साथ साथ डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से अर्थव्यवस्था में ढांचागत बदलाव चल रहा है। निजी क्षेत्र में भी पूंजी निवेश में तेजी आने की बात पर जोर देते हुए नागेश्वरन ने कहा कि निजी क्षेत्र का पूंजी सृजन भविष्य की कहानी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘एक ऐसी कहानी सामने आ रही है, जैसा कि हमने कहा था।’

जीडीपी अनुमान पर मीडिया से बातचीत करते हुए नागेश्वरन ने कहा कि औद्योगिक वृद्धि दर अब गति पकड़ रही है और खनन, विनिर्माण और निर्माण जैसे क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे अर्थव्यवस्था की वृद्धि का बेहतर संतुलन बन रहा है। पहले के साल की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किए जाने के बारे में सीईए ने कहा कि इससे आधार के असर का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था सही राह पर है और करीब 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

नागेश्वरन ने यह भी कहा कि रेटिंग एजेंसियों को भारत की वृद्धि के अनुमानों पर फिर से विचार करने की जरूरत है कि भारत वृद्धि दर अगर ज्यादा नहीं तो 7 प्रतिशत के निकट रहेगी। नागेश्वरन ने कहा कि उच्च संकेतकों से चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं, यह बेहतर संकेत है कि गति बनी हुई है।’

सीईए ने कहा कि प्रतिकूल मॉनसून के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन सुस्त है, लेकिन वित्त वर्ष 25 में इस सेक्टर के प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीण आमदनी बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement