facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वास्तविक दर अत्यधिक तो दर में कटौती संभव: MPC सदस्य जयंत आर. वर्मा

Advertisement

बीते साल मई में लागू की गई सख्ती का असर अभी तक कायम है। मुख्य मुद्रास्फीति को आने वाली कई तिमाहियों तक कम रहने का अनुमान है

Last Updated- August 25, 2023 | 10:44 PM IST
“Expect real repo rate to remain elevated for extended period”

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य जयंत आर. वर्मा ने मनोजित साहा से बातचीत में कहा कि जिंस के दामों में गिरावट मध्यम अ‍वधि में मुद्रास्फीति के लिए अच्छा संकेत है। प्रमुख अंश…

सिस्टम में नकदी का अधिशेष अधिक था लेकिन आई सीआरआर के मानदंड के कारण कमी में बदल गया है। क्या त्योहारी मौसम में नकदी की कमी बनाए रखना वाजिब है। क्या इससे वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है?

मौद्रिक नीति समिति के दायरे में नकदी का प्रबंधन नहीं आता है। यह मौद्रिक नीति के आपरेशनल टूल किट का केवल एक हिस्सा है। मैं टिप्पणी नहीं करूंगा।

क्या तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती करनी चाहिए। ऐसा करने पर महंगाई को लक्ष्य में लाने की प्रक्रिया को तेज कर सुर्खियां बन सकती हैं?

इसका समय और दाम व्यापक नीतिगत फैसले हैं। मैं एमपीसी के सदस्य के तौर पर टिप्पणी नहीं करूंगा। यूक्रेन युद्ध के बाद इस जिंस के दाम कम हो चुके हैं। यह मध्यम अवधि में मुद्रास्फीति के लिए अच्छा संकेत है।

मुख्य मुद्रास्फीति कम हुई है लेकिन यह जुलाई में 4.9 प्रतिशत ऊंची बनी रही। क्या यह महंगाई को लेकर चिंताजनक है?

बीते साल मई में लागू की गई सख्ती का असर अभी तक कायम है। मुख्य मुद्रास्फीति को आने वाली कई तिमाहियों तक कम रहने का अनुमान है। मुख्य मुद्रास्फीति में गिरावट होने से महंगाई का असर भी कम होगा।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में सीपीआई मुद्रास्फीति 5.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। यह वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के स्तर पर है। क्या नीतिगत रीपो दर अगले एक साल तक मौजूदा स्तर पर बनी रहेगी?

ब्याज दर में कटौती तब संभव होगी जब तीन-चार तिमाहियों तक अनुमानित मुद्रास्फीति से अधिक वास्तविक ब्याज दर होगी। इसके लिए मुद्रास्फीति का दायरे में आना ही पर्याप्त नहीं है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement