facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ADB ने भी भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया, 7% से घटाकर 6.5% किया; ये बताई वजह

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया कि एशियाई और पैसिफिक देशों की इकनॉमी 2024 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जो एडीबी के सितम्बर में 5 फीसदी के अनुमान से कम है।

Last Updated- December 16, 2024 | 10:37 PM IST
ADB India Growth Forecast FY27

GDP Growth Rate: एशियन डेवेलपमेंट बैंक (ADB) ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान अनुमान घटा दिया है। एडीबी ने निजी निवेश और आवास मांग में उम्मीद से कम वृद्धि के चलते यह फैसला किया है।

डेवेलपमेंट बैंक ने जीडीपी ग्रोथ में पहले के 7 प्रतिशत के अनुमान से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। मल्टीलेट्रल डेवेलपमेंट बैंक ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए भी भारत के ग्रोथ पूर्वानुमान को भी कम कर दिया है।

एशियन डेवेलपमेंट आउटलुक के लेटेस्ट एडिशन के अनुसार, अमेरिका के ट्रेड, फिस्कल और इमिग्रेशन नीतियों में बदलाव और एशिआई देशों में महंगाई जैसी कारण ग्रोथ को नुकसान पंहुचा सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि एशियाई और पैसिफिक देशों की इकनॉमी 2024 में 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जो एडीबी के सितम्बर में 5 फीसदी के अनुमान से कम है।

एडीबी ने कहा, ”इस वित्त वर्ष के लिए भारत के आउटलुक को 7 फीसदी से घटाकर 6.5% कर दिया है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को भी घटाकर 7% कर दिया है। पहले यह 7.2% था।

आरबीआई भी घटा चुका है जीडीपी ग्रोथ अनुमान

आरबीआई (RBI) ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में रिटेल इन्फ्लेशन के अनुमान को भी 4.5 प्रतिशत बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश की आ​र्थिक वृद्धि दर में अनुमान से ज्यादा कमी आई है। दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 5.4 फीसदी रही जो सात तिमा​ही में सबसे कम है। इस आंकड़े ने विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया क्योंकि वे वृद्धि दर 6.5 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान लगा रहे थे।

 

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 2:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement