facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ADB ने भारत की जीडीपी वृद्धि 7% पर बरकरार रखी, राजकोषीय स्थिति को बताया मजबूत

Advertisement

मॉनसून, सार्वजनिक निवेश, और औद्योगिक क्षेत्र की मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती; मौसम और भूराजनीतिक जोखिमों पर नजर

Last Updated- July 17, 2024 | 11:12 PM IST
asian development bank

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि भारत की राजकोषीय स्थिति उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहने के कारण वृद्धि को बल मिल सकता है। एडीबी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के अनुमान में कोई बदलाव न करते हुए इसे 7 प्रतिशत बरकरार रखा है।

एडीबी की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बहरहाल इसे मौसम संबंधी घटनाओं और भूराजनीतिक झटकों से पैदा होने वाले नकारात्मक जोखिमों को ध्यान में रखते हुए देखा जाना चाहिए।’ एडीबी ने जुलाई के परिदृश्य में कहा है कि भारत के औद्योगिक क्षेत्र में वृद्धि दर तेज बने रहने का अनुमान है और इसे आवास क्षेत्र के नेतृत्व में निर्माण क्षेत्र की जोरदार मांग से बल मिलेगा।

एडीबी ने उम्मीद जताई है कि मॉनसून सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, जिससे कृषि क्षेत्र वापसी करेगा। वहीं सार्वजनिक निवेश की अगुआई में निवेश की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। एडीबी की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बैंकों द्वारा दिया जा रहा कर्ज, आवास की मांग को समर्थन कर रहा है और निजी निवेश की मांग सुधर रही है। बहरहाल सेवाओं की अगुआई में निर्यात में वृद्धि जारी रहेगी, जबकि वस्तु निर्यात में तुलनात्मक रूप से कम तेजी नजर आ रही है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे के हिसाब से सेवा पीएमआई दीर्घावधि औसत से ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने खासकर ग्रामीण इलाकों में निजी खपत में वृद्धि को देखते हुए अपने ताजा विश्व आर्थिक अनुमान (डब्ल्यूईओ) में मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 20 आधार अंक बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया था। वित्त वर्ष 2026 के लिए एडीबी ने भारत के जीडीपी की वृद्धि का अनुमान 7.2 प्रतिशत पर बरकरार रखा है, जैसा कि अप्रैल के परिदृश्य में कहा गया था।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement