facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ADB ने FY25 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

Advertisement

ADB ने कहा कि हालांकि 2024-25 का विकास अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है।

Last Updated- April 11, 2024 | 1:09 PM IST
India GDP growth forecast
Representative Image

एशियाई वृद्धि बैंक (ADB) ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान बृहस्पतिवार को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया। इससे पहले उसने वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

एडीबी के अनुसार, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की निवेश और उपभोक्ता मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। एडीबी ने ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक’ के अप्रैल संस्करण में कहा कि भारत, एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में ‘‘एक प्रमुख वृद्धि इंजन’’ बना रहेगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एडीबी ने भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 में नरमी के बावजूद वृद्धि मजबूत रहेगी। हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 का वृद्धि अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है। मनीला स्थित बहुपक्षीय संस्थान ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।

इसमें कहा गया, ‘‘ वित्त वर्ष 2022-23 में विनिर्माण व सेवाओं में मजबूत गति के साथ अर्थव्यवस्था में जोरदार वृद्धि हुई। यह तेजी आगे भी जारी रहेगी। वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत निवेश और उपभोग मांग में सुधार से प्रेरित होगी। वैश्विक रुझानों के अनुरूप मुद्रास्फीति में गिरावट का रुख जारी रहेगा।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले हफ्ते कहा था कि मानसून के सामान्य रहने पर मुद्रास्फीति के दबाव में कमी और विनिर्माण व सेवा क्षेत्रों में निरंतर गति से चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।

भारत के लिए एडीबी के ‘कंट्री डायरेक्टर’ मियो ओका ने कहा, ‘‘ “वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत अपनी मजबूत घरेलू मांग तथा सहायक नीतियों के बल पर सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।’’ एडीबी की स्थापना 1966 में की गई। अत्यधिक गरीबी उन्मूलन के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एडीबी एक समृद्ध, समावेशी, जुझारू व टिकाऊ एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एडीबी के 68 सदस्य देश हैं, जिनमें से 49 एशिया और प्रशांत क्षेत्र से हैं।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 9:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement