facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पश्चिम बंगाल में इकॉनमिक कॉरिडोर के विकास का अध्ययन करेगा ADB

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक ADB तकनीकी विशेषज्ञता और फंडिंग के साथ परियोजनाओं में मदद करने के लिए उत्सुक है।

Last Updated- October 14, 2023 | 2:38 PM IST
asian development bank

एशियाई विकास बैंक (ADB) पश्चिम बंगाल में आर्थिक गलियारों के विकास के लिए एक अध्ययन करेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसके लिए उसने राज्य सरकार के एक समझौता किया है।

बयान के मुताबिक एडीबी तकनीकी विशेषज्ञता और फंडिंग के साथ परियोजनाओं में मदद करने के लिए उत्सुक है।

सरकार ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अध्ययन का उद्देश्य शहरी, औद्योगिक, लॉजिस्टिक, कौशल, ऊर्जा और सामाजिक क्षेत्रों को जोड़ते हुए अंदल-पानागढ़, खड़गपुर-गोलतोरे-सालबोनी और सिलीगुड़ी, दानकुनी और कल्याणी जैसे विकास केंद्रों में आर्थिक वृद्धि की रणनीति बनाना है।

बयान के अनुसार ADB ने कई ऐतिहासिक परियोजनाओं पर काम किया है, जिनमें पूर्वी तट आर्थिक गलियारा और बांग्लादेश गलियारा का अध्ययन शामिल हैं।

मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने औद्योगिक और आर्थिक गलियारा परियोजना पर प्रमुख उद्योगों के साथ बैठक की। बैठक में एडीबी, परामर्श फर्म डेलॉयट, उद्योग निकाय फिक्की और चिह्नित गलियारों के साथ औद्योगिक पार्कों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में औद्योगिक और आर्थिक गलियारा नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार दक्षिणी पश्चिम बंगाल में तीन गलियारों- दानकुनी-कल्याणी, ताजपुर-रघुनाथपुर और दानकुनी-झारग्राम और उत्तरी जिलों में फैले दूसरे पानागढ़ से कूच बिहार तक के गलियारे को विकसित और उन्नत करने की योजना बना रही है।

First Published - October 14, 2023 | 2:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट