facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI के बाद अब RBI लाने जा रहा LPSS पेमेंट सिस्टम, जानें इसमें क्या होगा खास

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 9:55 AM IST
RBI MPC Meeting June 2026

RBI Annual Report: UPI की सफलता के बाद अब केंद्रीय बैंक एक नया पेमेंट सिस्टम लाने की योजना बना रहा है। RBI की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित नए पेमेंट सिस्टम का नाम ‘लाइट वेट एंड पोर्टेबल पेमेंट सिस्टम’ (LPSS) होगा। नया पेमेंट सिस्टम पारंपरिक टेक्नोलॉजी से पूरी तरह से अलग होगा और इसे बहुत ही कम कर्मचारी कहीं से भी ऑपरेट कर सकेंगे।

प्राकृतिक आपदाओं में भी आसानी से हो सकेगा पेमेंट

LPSS पेमेंट सिस्टम इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसके माध्यम से किसी भी परिस्थिति में पेमेंट सेटलमेंट किया जा सकेगा। यह पेमेंट सिस्टम RTGS, NEFT और UPI जैसी मौजूदा भुगतान प्रणालियों से पूरी तरह से स्वतंत्र होगा। RBI ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी भयावह घटनाओं में ये प्रणालियां अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए LPSS पेमेंट सिस्टम को तैयार करने की परिकल्पना की गई है।

जरूरत के समय एक्टिव किया जा सकेगा LPSS पेमेंट सिस्टम

रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा पारंपरिक पेमेंट सिस्टम को निरंतर बड़ी मात्रा में भुगतान करने के लिए डिजाइन किया गया है। नतीजतन, ये सिस्टम्स उन्नत IT इंफ्रास्ट्रक्चर और जटिल तारों के नेटवर्क पर निर्भर हैं। जबकि इसके विपरीत LPSS को भुगतान प्रणालियों में ‘बंकर समतुल्य’ के रूप में देखा जाता है और यह ऐसे लेनदेन को संसाधित करेगा जो अर्थव्यवस्था की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि सरकार और बाजार से संबंधित लेनदेन।

RBI ने कहा कि LPSS के बुनियादी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर काम करने की उम्मीद है और इसे केवल जरूरत के आधार पर सक्रिय किया जाएगा। एक नई प्रणाली लाने का RBI का निर्णय ऐसे समय में आया है जब हाल के वर्षों में डिजिटल लेनदेन में लगातार वृद्धि देखी गई है।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement