facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FY24 की पहली तिमाही में कृषि का GVA 3.5% बढ़ा

Advertisement

पहली तिमाही के आंकड़ों से ज्यादा सबकी नजर अब 2023-24 खरीफ सत्र में होने वाले उत्पादन पर है, क्योंकि अगस्त में मॉनसून की बारिश कम हुई है।

Last Updated- August 31, 2023 | 11:03 PM IST
Employment in agriculture soars in Maharashtra

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में 3.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुई 2.5 प्रतिशत वृद्धि से ज्यादा है। हालांकि वित्त वर्ष 2023-23 की अप्रैल से जून तिमाही के दौरान मौजूदा भाव पर वृद्धि दर करीब 4.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 13.9 प्रतिशत थी।

लेकिन पहली तिमाही के आंकड़ों से ज्यादा सबकी नजर अब 2023-24 खरीफ सत्र में होने वाले उत्पादन पर है, क्योंकि अगस्त में मॉनसून की बारिश कम हुई है।

बैंक आफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘पहली तिमाही में सामान्यतया बची हुई फसल को शामिल किया जाता है और सरकार के गेहूं आदि के उत्पादन का अनुमान पिछले साल बेहतर था। लेकिन पहली तिमाही सेकहीं ज्यादा चल रहे खरीफ सत्र में होने वाला उत्पादन अहम है, जिससे पूरे साल का जीवीए तय होना है।’

मौसम विभाग ने अपने हाल के अनुमान आज जारी किए हैं, जिससे कुछ उम्मीद बनती है। इसमें कहा गया है कि सितंबर में बारिश सामान्य रहेगी, जिसका प्रसार बेहतर रहने की वजह से सूखे खेतों को कुछ राहत मिल सकती है।

अगस्त 2023 में मॉनसून 161.7 मिलीमीटर था, जो 1901 के बाद सबसे कम बारिश है। कुल मिलाकर देश भर में अगस्त में बारिश सामान्य से 36 प्रतिशत कम हुई है।

2022-23 फसल सत्र (जुलाई से जून) में रबी की फसल के उत्पादन के अपने हाल के अनुमान में सरकार ने कहा है कि बोआई का रकबा बढ़ने और ज्यादा उत्पादकता के कारण गेहूं का उत्पादन 1127.4 लाख टन रहने का अनुमान है। फरवरी 2023 में केंद्र ने अनुमान लगाया था कि गेहूं का उत्पादन करीब 1121.8 लाख टन होगा।

रबी की अन्य प्रमुख फसलों में सबसे बड़ी दलहन चना का उत्पादन इस साल 135.4 लाख टन होने की संभावना है, जितना पिछले साल उत्पादन हुआ था। रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों का उत्पादन 124.9 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 4.43 प्रतिशत ज्यादा होगा।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement