facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुतिन की भारत यात्रा से पहले बड़ा ऐलान! रूस ने परमाणु MoU को दी हरी झंडी

Advertisement

राष्ट्रपति पुतिन के गुरुवार शाम को भारत पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ रात्रिभोज करेंगे, जहां दोनों नेता भारत-रूस संबंधों की समीक्षा कर सकते हैं

Last Updated- December 04, 2025 | 8:46 AM IST
Modi Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूसी मंत्रिमंडल ने असैन्य परमाणु ऊर्जा में भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। इससे इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव भी गुरुवार को नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

दोनों नेता भारत-रूस के रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन भारत की दो दिन की राजकीय यात्रा पर गुरुवार शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वागत में रात्रिभोज भी देंगे।

नागरिक परमाणु सहयोग पर समझौता ज्ञापन के अनुसार, रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कई रिएक्टरों का निर्माण कर रहे रूस के रोसाटॉम परमाणु निगम को रूसी सरकार की ओर से संबंधित भारतीय अधिकारियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया है। भारतीय मीडिया के साथ बातचीत में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रोसाटॉम के सीईओ अलैक्सी लिगाचेव नई दिल्ली में शिखर वार्ता में पेश करने के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों के निर्माण में सहयोग सहित कई प्रस्ताव लेकर आएंगे।

प्रधानमंत्री के साथ रात्रिभोज

राष्ट्रपति पुतिन के गुरुवार शाम को भारत पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ रात्रिभोज करेंगे, जहां दोनों नेता भारत-रूस संबंधों की समीक्षा कर सकते हैं। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह शुक्रवार को रशिया टुडे के आरटी इंडिया समाचार चैनल के प्रसारण का उद्घाटन करेंगे। आरटी इंडिया नोएडा के फिल्म सिटी में अपने अत्याधुनिक मीडिया स्टूडियो से टेलीविजन प्रसारण शुरू करेगा। यह चैनल भारत और दक्षिण एशिया से भू-राजनीतिक समाचार और विश्लेषण पर ध्यान केंद्रित करेगा। बगारिया ने कहा कि यह चैनल स्थानीय समाचार कवर नहीं करेगा।

वह शुक्रवार को राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करेंगे। उसी दिन हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक होगी और फिर दोनों देशों के व्यवसायियों से बैठक के लिए भारत मंडपम जाएंगे। उसके बाद राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में भोज का आयोजन होगा।

कई समझौतों पर हस्ताक्षर

मोदी-पुतिन वार्ता के बाद दोनों पक्ष कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें भारतीय श्रमिकों की रूस में आवाजाही को सुगम बनाना और रक्षा सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत रसद सहायता पर समझौता भी शामिल है। शिखर सम्मेलन से पहले दोनों देशों के रक्षा मंत्री गुरुवार को व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें भारत की एस-400 मिसाइल प्रणालियों के अतिरिक्त बैच और रूस से अन्य महत्त्वपूर्ण सैन्य हार्डवेयर खरीदने की योजना पर ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। व्यापार के मोर्चे पर सहयोग मजबूत होने के साथ फार्मा, कृषि, खाद्य उत्पादों और उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्रों में रूस को भारतीय निर्यात में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। यह कदम रूस के पक्ष में बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर भारत की चिंता के बीच आया है।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और भारत के संबंध पिछले दो दशकों में संभवत: सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। पश्चिमी देश पुतिन की इस यात्रा पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। शिखर सम्मेलन में रूसी कच्चे तेल की भारत की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव पर चर्चा होने की संभावना है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा था कि पश्चिमी प्रतिबंधों के मद्देनजर रूसी कच्चे तेल की भारत की खरीद में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि रूस आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है। रूसी नेता के शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे भारत से रवाना होने की उम्मीद है।
(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement