facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी टैरिफ वृद्धि से भारत की GDP वृद्धि पर 0.1-0.3% तक असर: गोल्डमैन सैक्स

Advertisement

अमेरिका की समान टैरिफ नीति से भारतीय निर्यात प्रभावित, देश के आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को लेकर व्यापार असंतुलन पर बढ़ी चिंता

Last Updated- February 19, 2025 | 11:23 PM IST
India GDP Growth

भारतीय निर्यात पर अमेरिका द्वारा औसत प्रभावी टैरिफ दरें बढ़ाने से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 0.1 से 0.3 प्रतिशत अंक तक प्रभावित हो सकती है। अमेरिकी सरकार की अप्रैल की शुरुआत में योजनाबद्ध समान टैरिफ और भारतीय वस्तुओं के लिए अमेरिकी मांग की कीमत लोच जैसे विभिन्न पहलुओं पर गौर करते हुए गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किए हैं।

अमेरिका द्वारा सभी देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया तो संभावित जीडीपी वृद्धि प्रभाव 0.1 से लेकर 0.6 प्रतिशत अंक तक हो सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि अन्य देशों में निर्यात के माध्यम से अमेरिका में एक्सपोजर को देखते हुए भारत की घरेलू गतिविधि का अमेरिकी अंतिम मांग के मुकाबले लगभग दोगुना (जीडीपी का 0.4 प्रतिशत) तक ऊंचा होगा।

नवीनतम निष्पक्ष और पारस्परिक योजना के तहत अमेरिका अन्य देशों के समान टैरिफ, कर और गैर-टैरिफ बाधाओं के अनुरूप एक पारस्परिक योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार पारस्परिक टैरिफ लगाए जाने पर भारत तीन स्तरों देश, उत्पाद और गैर टैरिफ बाधा आदि से प्रभावित हो सकता है। देश के स्तर पर समान टैरिफ व्यवस्था लागू करना सबसे स्पष्ट दृष्टिकोण होगा, जिसमें भारत से सभी अमेरिकी आयात पर बढ़े हुए टैरिफ शामिल होंगे।

आम तौर पर भारतीय आयातित वस्तुओं पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क की तुलना में भारत अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाता है। अमेरिकी आयात पर भारत की प्रभावी टैरिफ दर 9.4 प्रतिशत है जबकि अमेरिका भारतीय आयात पर 2.9 प्रतिशत की प्रभावी टैरिफ दर लगाता है। इस प्रकार दोनों देशों के आयात शुल्क में 6.5 प्रतिशत अंक का बड़ा अंतर दिखाई देता है।

इसमें कहा गया है, ‘उत्पाद-स्तरीय टैरिफ व्यवस्था है, जहां भारत से आयात किए जाने वाले उत्पादों पर उसी के टैरिफ के समान शुल्क लगाता है। ऐसा होने पर अनुमान के मुताबिक औसत टैरिफ अंतर 11.5 प्रतिशत अंक तक बढ़ सकता है, लेकिन यदि लंबे समय तक लागू रहा तो यह अधिक जटिल होगा।’ इसमें कहा गया है कि गैर-टैरिफ बाधाओं सहित समान शुल्क व्यवस्था को लागू करना सबसे जटिल है और इससे टैरिफ और भी अधिक हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement