facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के टॉप 10 पार्टनर्स में से सिर्फ रूस और हॉन्ग कॉन्ग से ही बढ़ा आयात

Advertisement

वाणिज्य विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल से सितंबर 2023 की अव​धि में रूस से आयात करीब दो-तिहाई बढ़कर 30.4 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:51 PM IST
India exports up 18% at $45.2 bn in May; trade deficit widens to $28.21 bn

चालू वित्त वर्ष के की पहली तिमाही के दौरान भारत के शीर्ष 10 आयात भागीदारों में से केवल रूस और हॉन्ग कॉन्ग से आयात में वृद्धि दर्ज की गई है। यह खास तौर पर ऐसे समय में दिखा है जब कमजोर मांग और जिंस की कीमतों में गिरावट के कारण देश के कुल आयात में 12.2 फीसदी की गिरावट आई है।

वाणिज्य विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल से सितंबर 2023 की अव​धि में रूस से आयात करीब दो-तिहाई बढ़कर 30.4 अरब डॉलर हो गया। इसके साथ ही चीन के बाद रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा आयात भागीदार बन गया है। हालांकि सितंबर तक अलग-अलग देशों के व्यापार आंकड़े उपलब्ध नहीं थे, लेकिन पहले पांच महीनों के रुझान से लगातार वृद्धि का संकेत मिलता है। ऐसा मुख्य रूप तौर पर कच्चे तेल के आयात के कारण दिखा है। जहां तक हॉन्ग कॉन्ग का सवाल है तो आयात में वृद्धि 2.6 फीसदी यानी कुल 10.2 अरब डॉलर की रही। वृद्धि को मुख्य तौर पर चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान विद्युत मशीनरी के आयात बल मिला।

भारत के शीर्ष 10 आयात भागीदारों में आयात संकुचन इस प्रकार रहा: चीन के मामले में -3.71 फीसदी, अमेरिका के मामले में -17.06 फीसदी, संयुक्त अरब अमीरात के मामले में -25.51 फीसदी, सऊदी अरब के मामले में -31.26 फीसदी, इराक के मामले में -31.25 फीसदी, इंडोनेशिया के मामले में -33.43 फीसदी, सिंगापुर के मामले में -6.51 फीसदी, और दक्षिण कोरिया के मामले में -8.03 फीसदी। भारत के कुल मर्केंडाइज आयात में इन देशों का योगदान 59 फीसदी से अधिक है। लगातार नौवें महीने कुल आयात में संकुचन दिखा है। पहली छमाही के दौरान कमजोर स्थानीय मांग और वैश्विक जिंस कीमतों में गिरावट के कारण संकुचन दिखा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की अर्थशास्त्री अदिति गुप्ता के अनुसार, घरेलू मांग का संकेत देने वाला गैर-स्वर्ण आयात कमजोर बना हुआ है। इसमें पिछले साल दर्ज की गई 35.7 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले 10 फीसदी की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement