facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: शेयर बाजार में त्राहिमाम के बीच अर्थव्यवस्था के लिए एक और बुरी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 6 महीने के निचले स्तर पर आया

Advertisement

रुपये में उतार-चढाव रोकन के लिए RBI फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में लगातार डॉलर की बिक्री कर रहा है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है।

Last Updated- December 20, 2024 | 8:12 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Forex Reserves: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच शुक्रवार को आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए एक और बुरी खबर आई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 13 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर घटकर 652.87 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.23 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 654.85 अरब डॉलर रहा था। सितंबर में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

रुपये में उतार-चढाव रोकन के लिए डॉलर बेच रहा RBI

पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है। रुपये में उतार-चढाव रोकन के लिए RBI फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में लगातार डॉलर की बिक्री कर रहा है। आज इंट्रा-डे ट्रेड में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 85.12 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया।

Foreign currency assets 3.04 अरब डॉलर घटा

रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 3.04 अरब डॉलर घटकर 562.57 अरब डॉलर रहीं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

Also read: Investors’ wealth: शेयर बाजार में निवेशकों की लुटिया डूबी, 5 दिन में लगी 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत

गोल्ड रिर्जव 1.12 अरब डॉलर बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.12 अरब डॉलर बढ़कर 68.05 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (SDR) 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.99 अरब डॉलर रहा।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.24 अरब डॉलर रहा।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement