facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अपैरल एक्सपोर्ट अप्रैल-सितंबर में 8.5 प्रतिशत बढ़कर 7.5 अरब डॉलर

Advertisement

सेखरी ने कहा कि इस साल निर्यातक कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मेलों में हिस्सा लेंगे और 2025 में फिर से ‘भारत टेक्स’ की मेजबानी करेंगे ताकि वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाई जा सके।

Last Updated- October 17, 2024 | 1:21 PM IST
apparel export
Representative image

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश का परिधान निर्यात चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-सितंबर के दौरान 8.5 प्रतिशत बढ़कर 7.5 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में भी तैयार (रेडीमेड) परिधानों का निर्यात 17.3 प्रतिशत बढ़कर 1.11 अरब डॉलर हो गया। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन सुधीर सेखरी ने कहा कि वैश्विक प्रतिकूलताओं तथा निरंतर मुद्रास्फीति दबाव के बावजूद भारत के निर्यात में उच्च वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि प्रमुख परिधान निर्यातक देशों में भी हाल के महीनों में तैयार (रेडीमेड) परिधानों (आरएमजी) के निर्यात की वृद्धि में मंदी देखी गई है। सेखरी ने कहा, ‘‘ भारत एक विशिष्ट स्थिति में है, जहां आयात पर निर्भरता कम है। फाइबर से लेकर फैशन तक संपूर्ण परिवेश मौजूद है। श्रम शक्ति प्रचुर व युवा है, इसलिए वृद्धि की संभावनाएं असीमित हैं।’’

सेखरी ने कहा कि इस साल निर्यातक कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मेलों में हिस्सा लेंगे और 2025 में फिर से ‘भारत टेक्स’ की मेजबानी करेंगे ताकि वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाई जा सके।

परिषद इस महीने स्पेन तथा न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय रोड शो भी आयोजित करेगी, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा परंपरा का बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा। एईपीसी के महासचिव मिथिलेश्वर ठाकुर ने कहा कि भारत ने अप्रयुक्त क्षमता का दोहन शुरू कर दिया है। भू-राजनीतिक चुनौतियों तथा आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के बावजूद पिछले कुछ महीनों में तैयार परिधानों के निर्यात में प्रभावशाली दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पूरी दुनिया भारत को पसंदीदा ‘सोर्सिंग’ गंतव्य के रूप में देखने लगी है।’’ इस क्षेत्र के प्रमुख निर्यात गंतव्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड हैं।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 1:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement