facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीएसटी दरें बढ़ाकर राजस्व बढ़ाएं: अरविंद सुब्रमण्यन

Advertisement

इससे न केवल कर राजस्व बेहतर होगा बल्कि मुआवजा उपकर की एक बार समाप्ति होने की स्थिति में नया शुल्क लगाने की आवश्यकता भी खत्म हो जाएगी।

Last Updated- November 29, 2024 | 10:35 PM IST
GST

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद को कर की दरें बढ़ाने पर गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि इससे न केवल कर राजस्व बेहतर होगा बल्कि मुआवजा उपकर की एक बार समाप्ति होने की स्थिति में नया शुल्क लगाने की आवश्यकता भी खत्म हो जाएगी।

उन्होंने सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की कॉन्फ्रेंस ‘द जीएसटी स्टोरी : विदर नेक्स्ट’ में कहा, ‘मेरा अपना विचार यह है कि मुआवजा उपकर को नए सिरे से नहीं लाना चाहिए क्योंकि इससे नैतिक खतरा उत्पन्न हुआ है। लिहाजा यदि वित्त आयोग को इसके लिए इंतजाम, प्रतिपूर्ति करने को कहा जाता है तो यह भी एक तरह से नैतिक खतरा है। इसका समाधान यह है कि दरें बढ़े, राजस्व बढ़े और मुआवजे की जरूरत कम हो।’

उन्होंने कहा कि भारत की जीएसटी प्रणाली 2017 में अपनाई गई थी और यह प्रणाली अभी तक बेहद जटिल है। इसे सरल किए जाने की आवश्यकता है। सुब्रमण्यन ने कहा, ‘जीएसटी प्रणाली बेहद जटिल है। अभी 50 (विभिन्न) उपकर दरें हैं। अगर हम अन्य चीजों पर नजर डालें तो यह दरें बढ़कर 100 हो सकती हैं।’

उन्होंने हाल के वर्षों में जीएसटी में अत्यधिक कर की मांग निरंतर बढ़ने पर चिंता जाहिर की और इसे ‘कर आतंकवाद’ करार दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की व्यवस्था में कर से संबंधित मसले रहे हैं लेकिन जीएसटी लागू किए जाने के बाद ऐसे मसलों में खासा इजाफा हुआ है। उनके अनुसार लक्ष्य इस समस्या के समाधान का होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1 जुलाई, 2017 से लागू किए गए जीएसटी का लक्ष्य भारत के कर ढांचे को सुचारु बनाना था।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement